Delhi ka Mausam: अब जल्द बदलेगा दिल्ली का मौसम, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में अब बारिश देखने को नहीं मिलेगी, अगर बरसात होगी भी तो बहुत हल्की-फुल्की क्योंकि अब मानसून यहां से विदा हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अब राजधानी में मौसम शुष्क देखने को मिलेगा और आज आसमान साफ रहेगा।

आईएमडी के मुताबिक अक्टूबर की शुरुआत से ही मौसम में सर्द एहसास देखने को मिलेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से दिन में गर्मी तो रहेगी ही लेकिन सुबह-शाम मौसम में गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में काफी कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 181 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 135 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 127 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -115 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 122 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 107 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
दिल्ली का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं, दरअसल मानसून अब वापसी वाले मोड में हैं, ऐसे में अब वो जिन रास्तों से होकर गुजरेगा वहां पर काफी बरसात देखने को मिलेगी।
गुजरात और राजस्थान भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के लेटेस्टे अपडेट के मुताबिक आज यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ मे अच्छी-खासी बरसात हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात और राजस्थान भी बारिश के आसार हैं।
कश्मीर-लद्दाख में भी मौसम नम रहेगा
उत्तराखंड और हिमालच में हल्की बरसात तो वहीं दूसरी ओर कश्मीर-लद्दाख में भी मौसम नम रहेगा तो वहीं दक्षिण में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है क्योंकि आाज कर्नाटक और तमिलनाडु भारी बारिश का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications