Delhi ka Mausam: दिल्ली की हवा जहरीली, AQI पहुंचा 300 के पार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates: दिल्ली के मौसम में लगातार परिवर्तन जारी है। इस वक्त हवा का रूख नॉर्थ की ओर से ना होकर साउथ ईस्ट की ओर हो गया है। आज भी सुबह से यहां पर हल्की धुंध छाई हुई थी लेकिन धूप निकलने के साथ ही ये गायब भी हो गई।

आज दिन में यहां पर मौसम साफ रहेगा और लोगों को चटख धूप देखने को मिलेगी । राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहेगा। आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली में अगले तीन-चार दिन तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।
दिल्ली में फिर से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है
तो वहीं दिल्ली में फिर से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आज भी यहां का AQI 300 से ऊपर है। लोग जुकाम, थकावट, तनाव, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, अस्थमा, गले में खरास, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों के दर्द के शिकार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा ही खराब रहने वाला है इसलिए मौसम विभाग सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 301 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 299 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 311 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -298 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 311 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 324 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने के आसार हैं जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है और बिजली चमकने के आसार हैं।
तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने के आसार हैं
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने के आसार हैं जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है और बिजली चमकने के आसार हैं। भारत-पाकिस्तान बार्डर पर एक साइक्लोनिक प्रेशर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बरसात हो सकती है। मौसम विभाग इस पर नजर बनाए हुए है।
कई राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा
तो वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बरसात होने के आसार है। जबकि हिमचल और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications