वाराणसी-संभल के बाद क्या दिल्ली की जामा मस्जिद का होगा सर्वे? सीढ़ियों के नीचे मंदिर होने का दावा
Delhi Jama Masjid Survey News: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद, संभल की शादी जामा मस्जिद के एएसआई सर्वे के बाद अब अजमेर शरीफ दरगाह और दिल्ली की जामा मस्जिद के सर्वे की मांग उठने लगी है। हाल ही में, हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के डायरेक्टर को पत्र लिखा है।
पत्र में दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने की मांग उठाई है। विष्णु गुप्ता ने अपने पत्र में ऐसा दावा किया है कि मस्जिद के परिसर और सीढ़ियों के नीचे हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां दफन हैं। इसीलिए इसका सर्वे कराया जाना चाहिए, ताकि सच्चाई का पचा चल सके।

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने अपने पत्र में ऐसा दावा किया है कि जामा मस्जिद का निर्माण जोधपुर और उदयपुर में मंदिरों को तोड़कर बनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि औरंगज़ेब के आदेश पर मंदिर को तोड़कर दिल्ली की जामा मस्जिद की सीढ़िया में भगवान की मूर्तियों के अवशेष लगवाए थे। ताकि, हिंदुओं को अपमानित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण औरंगजेब नामा में औरंगज़ेब पर साकी मुस्तक ख़ान द्वारा लिखित पुस्तक 'मसीर-ई-आलमगीरी' में भी मिलता है। वहीं, विष्णु गुप्ता ने पत्र में कहा कि आपके कार्यालय से अनुरोध है कि आप जामा मस्जिद, दिल्ली का सर्वेक्षण करें ताकि हमारे देवताओं की मूर्तियों को संरक्षित किया जा सके।
उन्हें मंदिर में पुनः स्थापित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें और औरंगजेब के बारे में सच्चाई दुनिया के सामने आ सके। हालांकि, इस मुद्दे पर किसी भी तरह की टिप्पणी से जामा मस्जिद के अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया। वहीं, इस मुद्दे पर एएसआई प्रवक्ता नंदिनी भट्टाचार्य साहू ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications