दिल्ली के जामा मज्जिद मेट्रो स्‍टेशन मामले में FIR दर्ज, एग्जिट गेट फांदने वालों की जल्‍द होगी पहचान, Video

Delhi Jama Masjid metro station news: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्‍या में मेट्रो पेसेंजर्स सुरक्षा बैरियर को लांघते हुए नजर आ रहे है। ये सभी युवक बाहर निकलने के लिए मेट्रो स्‍टेशन पर लगी किराए के लिए आटोमैटिक (एएफसी) गेट पर छलांग लगाते नजर आए।

इस वीडियो के वायरल होते ही हडंकप मच गया और मेट्रो प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करवाई है, जिसकी जांच दिल्ली मेट्रो पुलिस कर रही है। यह मामला बीएनएस की धारा 132/221, 59 डीएमआरसी अधिनियम के अंतर्गत आता है, अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

Delhi Jama Masjid metro station

बता दें यह घटना 13 फरवरी की देर रात 11.12 बजे से 11.21 बजे के बीच 'शब-ए-बारात' त्योहार के बाद हुई। घर लौट रहे लोगों को स्टेशन पर यात्रियों की अचानक आई भीड़ में फंसना पड़ा। मेट्रो स्‍टेशन पर मौजूद CISF ने खुलासा किया कि स्टेशन पर एक साथ दो ट्रेनें आने से स्थिति और बिगड़ गई। उस समय ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन कंट्रोलर ने बताया कि यात्रियों की अचानक भीड़ ने अफरा-तफरी मचा दी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और CISF ने घटना के दौरान अपना रुख और की गई कार्रवाई को स्पष्ट किया। यह देखा गया कि सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने और तनाव को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाए।

अचानक स्‍टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ने के कारण स्टेशन कंट्रोलर को यात्रियों को एक साइड गेट से जाने का निर्देश देना पड़ा। इसके बावजूद लोग एग्जिट कूदते नजर आए , जिससे अराजकता फैल गई। जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया।

डीएमआरसी ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "घटना के समय सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त रूप से मौजूद थे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया गया ताकि स्थिति और न बिगड़े। यह समस्या कुछ यात्रियों की अचानक भीड़ के कारण हुई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+