दिल्ली जल बोर्ड का यूटर्न, मुस्लिम स्टाफ की शॉर्ट लीव का आदेश लिया वापस
नई दिल्ली, 05 अप्रैल: रमजान में दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) की तरफ से अपने मुस्लिम कर्मचारियों को शॉर्ट लीव देने का फैसला किया गया था, जिसको अब बोर्ड ने वापस ले लिया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड ने मुस्लिम कर्मियों को रमजान के दौरान शॉर्ट लीव देने का फैसला किया था, इसके लिए बकायदा बोर्ड की तरफ से आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया। आदेशानुसार रमजान के दौरान हर दिन ये शॉर्ट लीव करीब दो घंटे तक की हो सकती थी, लेकिन अब इस आदेश को जल बोर्ड की तरफ से वापस ले लिया गया है।

मुस्लिम कर्मचारियों को दी थी दो घंटे की छुट्टी
जानकारी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड के मुस्लिम कर्मचारियों को दो घंटे की छुट्टी की मंजूरी को लेकर काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद विभाग ने यूटर्न लेते हुए इस आदेश वापस ले लिया है। ऐसे में आदेश के 24 घंटे से भी कम समय के विभाग इसे निरस्त कर दिया है। दरअसल, रमजान के मद्देनजर सोमवार (4 अप्रैल) को जल बोर्ड की तरफ से एक महीने तक ऑफिस से प्रतिदिन दो घंटे की छुट्टी का आदेश दिया गया था, जिसको अब मंगलवार को वापस लिया गया है।
जानिए नए आदेश में क्या कहा?
अब दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी नए सर्कुलर में बताया गया कि रमजान के दिनों में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए शॉर्ट लीव (लगभग दो घंटे एक दिन) के लिए एक सर्कुलर संख्या एफ संख्या 524 (18वीडीजेबी/एसी (2002/ई-कार्यालय संख्या 1087701 दिनांक 04.04.2022 से) के साथ जारी किया गया था। अब सक्षम प्राधिकारी ने अपने आदेश द्वारा इस सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications