दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर ने यमुना के पानी से किया स्नान, BJP MP प्रवेश वर्मा ने की थी बदसलूकी, दी थी चुनौती

दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने रविवार को यमुना के पानी से स्नान किया। दरअसल, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अधिकारी के साथ बदसलूकी करते हुए यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी थी। इस मामले में पीड़ित अधिकारी ने सांसद वर्मा के खिलाफ कालिंदी कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब अधिकारी ने कैमरे के सामने यमुना के पानी से स्नान करके दिखाया है।

Recommended Video

    BJP MP Pravesh Verma की चुनौती, Delhi Jal Board Director ने यमुना जल से किया स्नान | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Jal Board director bath with Yamuna water after challenge of BJP MP Parvesh Verma

    बीजेपी सांसद ने अधिकारी से की थी बदसलूकी

    बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में कालिंदी कुंज यमुना घाट पर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा के साथ नदी में छिड़काव किए जाने वाले केमिकल को लेकर दुर्व्यवहार किया था। बीजेपी सांसद द्वारा अधिकारी से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। उन्होंने अधिकारी से बदसलूकी करते हुए कहा था, ''यह केमिकल तेरे ऊपर से डाल दूं। जा यमुना में डुबकी लगाकर आ।'' हालांकि, अधिकारी ने कहा था कि यह केमिकल एप्रूव्ड है, लेकिन प्रवेश वर्मा इसके बावजूद अधिकारी पर बरसते रहे।

    बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत

    इस मामले में दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रवेश वर्मा के खिलाफ ये शिकायत सरकारी काम में बाधा डालने और क्रिमिनल इंटीमिडेशन के तहत दर्ज कराई गई है। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया, "28 अक्टूबर को संजय शर्मा जो कि दिल्ली जल बोर्ड में ट्रीटमेंट क्वालिटी कंट्रोल के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, ओखला बैराज कालिंदी कुंज पर ड्यूटी पर थे और यमुना में एंटी फोमिंग केमिकल का छिड़काव करा रहे थे। इसी दौरान सांसद प्रवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां आए और उन्हें ड्यूटी करने से रोका, डराया-धमकाया और दुर्व्यवहार किया। घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया और उसे कई न्यूज चैनल पर प्रसारित भी किया गया।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+