दिल्ली: इंस्पेक्टर संजीव यादव की COVID-19 से हुई मौत, प्लाज्मा थेरेपी, अमेरिकी दवा-इंजेक्शन भी रहे बेअसर
दिल्ली। कोरोना वारयर का संक्रमण देश का राजधानी दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना संक्रमण से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव का निधन हो गया। संजवी यादव पिछले 14 दिनों से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे थे और साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में वेटीलेटर पर थे। बता दें कि दिल्ली पुलिस में कोरोना से यह 9वीं मौत है।
Recommended Video

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव को मैक्स अस्पताल में दो बार प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई। यही नहीं, उन्हों एक दवा और इंजेक्शन अमेरिका से लाकर भी दी गई है। इसके लिए बकायदा विशेष अनुमति ली गई थी। इसके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। संजीव को इसी साल जनवरी में पुलिस मेडल मिला था। उनकी मौत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर शोक भी जताया है और परिवार व दोस्तों के साथ संवेदना प्रकट की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में अब तक 1400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 87 हजार के पार पहुंच गया है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2199 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87,360 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 2113 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं और अब तक कुल 58,348 मरीज ठीक हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटों में इस खतरनाक वायरस से 62 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में इस जानलेवा वायरस ने अब तक कुल 2742 मरीजों की जान ले ली है। वहीं, बुधवार को सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 5.85 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण के मामलों के लिहाज से महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नंबर आता है। दिल्ली में कोरोना को काबू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications