ठुल्ला कहने पर पुलिस से भी क्यों माफी नहीं मांग लेते केजरीवाल: कोर्ट

नई दिल्ली। पुलिसकर्मियों के लिए 'ठुल्ला' शब्द का प्रयोग करने के मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल पुलिस से माफी मांगकर मामले को खत्म क्यों नहीं कर लेते हैं। कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानहानि के मामलों में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और दूसरे नेताओं से माफी मांगकर मुकदमों को खत्म कर रहे हैं तो पुलिसकर्मी से भी माफी क्यों नहीं मांग लेते।

वकील ने कहा- मुख्यमंत्री से बात करेंगे

वकील ने कहा- मुख्यमंत्री से बात करेंगे

जस्टिस अनु मल्होत्रा ने अरविंद केजरीवाल के वकील से कहा कि केजरीवाल अपने बयानों के लिए सभी से माफी मांग रहे हैं तो पुलिस से भी वो मामला खत्म कर सकते हैं। जस्टिस मल्होत्रा के ऐसा कहने पर केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह इस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल से बात करेंगे। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख दी है।

कांस्टेबल ने किया है केस

कांस्टेबल ने किया है केस

अरविंद केजरीवाल ने अपनी एक सभा में पुलिस के लिए ठुल्ला शब्द का प्रयोग किया था। इसको लेकर एक एक कांस्टेबल ने अदालत में आपराधिक मानहानि का मामला किया था। इस पर अदालत ने केजरीवाल को तलब किया था। इस पर केजरीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें तलब करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की मांग की है। इसी याचिक पर सुनवाई के दौरान जज ने उन्हें माफी मांगने की सलाह दी।

कई नेताओं से माफी मांग चुके हैं केजरीवाल

कई नेताओं से माफी मांग चुके हैं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्य बीते कुछ समय में मानहानि के कई मामलों में माफी मांग चुके हैं। 2 अप्रैल को केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि केस में माफी मांगी है। केजरीवाल इससे पहले पंजाब के नेता बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी से भी माफी मांगकर मानहानि के मुकदमे खत्म करवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+