Delhi Heat Wave Action Plan: दिल्ली की गर्मी से लड़ने की पूरी तैयारी, CM रेखा गुप्ता का मास्टर प्लान तैयार

Delhi Heat Wave Action Plan 2026: दिल्ली की गर्मी से लड़ने की पूरी तैयारी,रेखा गुप्ता का मास्टर प्लान तैयार

Delhi Heat Wave Action Plan 2026: दिल्ली में हर साल गर्मियों के दौरान तापमान नए रिकॉर्ड छूता है। तेज धूप, लू और लंबे समय तक रहने वाली गर्म हवाएं आम लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना देती हैं। ऐसे में राजधानी में 'हीटवेव एक्शन प्लान 2026 को लेकर सरकार की तैयारी चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली सरकार ने इस बार गर्मी को सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और नागरिक सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मुद्दा मानते हुए व्यापक योजना तैयार की है।

इस योजना का मकसद सिर्फ चेतावनी जारी करना नहीं, बल्कि गर्मी का असर बढ़ने से पहले हर जरूरी व्यवस्था को जमीन पर उतारना है। अस्पतालों से लेकर स्कूलों तक और सार्वजनिक स्थानों से लेकर श्रमिकों तक, हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई स्तरों पर तैयारी की गई है।

Heat Wave Action Plan 2026

अस्पतालों में 'कूल रूम' और एम्बुलेंस का सुरक्षा घेरा (Cool Rooms in Hospitals and Ambulance Network)
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के कारण बीमार होने वाले मरीजों के लिए इलाज में एक मिनट की भी देरी नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए दिल्ली के 30 से अधिक बड़े अस्पतालों में विशेष 'कूल रूम' (Cool Rooms) तैयार किए गए हैं। साथ ही, 330 एम्बुलेंस को हाई-अलर्ट मोड पर रखा गया है। इन एम्बुलेंस में केवल मरीज को ले जाने की सुविधा नहीं होगी, बल्कि हीटवेव के इलाज के लिए जरूरी सभी जीवन रक्षक उपकरण और दवाएं भी मौजूद रहेंगी।

'न्यायपालिका पर उंगली उठाना बंद करें', केजरीवाल की जज बदलने वाली अर्जी पर भड़कीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता
'न्यायपालिका पर उंगली उठाना बंद करें', केजरीवाल की जज बदलने वाली अर्जी पर भड़कीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता

स्कूली बच्चों के लिए 'वॉटर बेल' और श्रमिकों को राहत

बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों में 'वॉटर बेल' (Water Bell) सिस्टम लागू किया गया है। यह घंटी बच्चों को समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाएगी। इसके अलावा, चिलचिलाती धूप में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों (Construction Workers) के लिए काम के घंटों में बदलाव किया गया है। अब दोपहर की सबसे तेज धूप के समय काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मजदूरों को लू की चपेट में आने से बचाया जा सके।

पानी की किल्लत दूर करने के लिए वॉटर ATM और कूलर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आदेश दिया है कि दिल्ली के हर व्यस्त कोने पर स्वच्छ पेयजल की पहुंच होनी चाहिए। इसके लिए अस्पतालों, स्कूलों, बस स्टैंडों, पुलिस थानों, पोस्ट ऑफिसों और अटल कैंटीनों पर वाटर कूलर्स और वॉटर एटीएम (Water ATMs) चालू किए गए हैं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर ओआरएस (ORS) के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि डिहाइड्रेशन की स्थिति में तुरंत राहत मिल सके। टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई को भी निर्बाध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Delhi Semiconductor Policy: अब 'चिप हब’ बनेगी दिल्ली? नौकरी से निवेश तक, CM रेखा गुप्ता का बड़ा प्लान
Delhi Semiconductor Policy: अब 'चिप हब’ बनेगी दिल्ली? नौकरी से निवेश तक, CM रेखा गुप्ता का बड़ा प्लान

हर विभाग के लिए 'कलर कोडेड' अलर्ट सिस्टम

दिल्ली सरकार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के साथ मिलकर कलर-कोडेड अलर्ट सिस्टम पर काम कर रही है। इसमें पीले, नारंगी और लाल रंग के अलर्ट के आधार पर प्रशासनिक टीमें अपनी कार्रवाई तय करती हैं। फ्रंटलाइन पर तैनात सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है ताकि वे स्थिति की गंभीरता के हिसाब से तुरंत रिस्पॉन्स कर सकें। यह 'रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस' (Responsive Governance) का एक ऐसा मॉडल है जिसे देश के अन्य शहरों के लिए भी एक मानक माना जा रहा है।

बेजुबानों का भी रखा गया ख्याल

रेखा गुप्ता सरकार की संवेदनशीलता केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि गर्मी की मार पशु-पक्षियों पर भी पड़ती है। इसलिए शहर के पार्कों और चिन्हित स्थानों पर जानवरों के लिए छायादार स्थान और पानी के बड़े बर्तनों (Water Bowls) की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को सख्त निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दोटूक कहा, "योजनाएं सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखनी चाहिए।" उन्होंने जन-जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया ताकि नागरिक खुद को सुरक्षित रखने के तरीके जान सकें। बेड की उपलब्धता से लेकर वॉटर एटीएम की वर्किंग तक, हर चीज की मॉनिटरिंग के लिए टास्क फोर्स तैनात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+