कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बोले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन- अभी चिंता की कोई बात नहीं

- अभी चिंता की कोई बात नहीं है

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हल्की बढ़ोतरी और देश में नए वेरिएंट के आने की खबरों के बीच सत्येंद्र जैन ने कहा है कि चिंता की कोई नहीं है। सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में हर रोज 100 से 200 नए कोविड मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। ऐसे में चिंता जैसी कोई बात नहीं है।

Recommended Video

    Corona के XE Variant को लेकर NTAGI के प्रमुख Dr. NK Arora ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    scvb

    जैन ने नए वेरिएंट के खतरे पर कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ कंसर्न नहीं कहा है। वहीं दिल्ली में कोविड के नए वेरिएंट से संक्रमित कोई मरीज भी अभी नहीं मिला है। जब तक कोई वेरिएंट खतरनाक नहीं होता है तब तक उसकी चिंता करने की जरुरत नहीं है। जैन ने दिल्ली के लोगों से कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। सरकार कोविड के हालातों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पॉजिटिविटी रेट को लेकर केंद्र सरकार ने कहा है कि 10 फीसदी पॉजिटिविटी रेट होने पर एक्शन लेने की जरूरत है। अभी हॉस्पिटल एडमिशन बेहद कम है, इस वक्त 49 मरीज भर्ती है। ऐसे में किसी तरह की घबराहट दिखाने की जरूरत नहीं है।

    क्यों बढ़ी है चिंता

    दिल्ली में बीते महीने कोरोना के मामले तकरीबन खत्म होने की ओर थे लेकिन हाल के 6-7 दिन में कोविड मामले बढ़े बढ़े हैं। संक्रमण दर भी बढ़कर करीब डेढ़ प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो कि 1 प्रतिशत से नीचे थी। भले ही ये बढ़ोतरी मामूली है लेकिन इसने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। हालांकि सत्येंद्र जैन ने साफ कहा है कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है, जिससे घबराने या चिंता करने की जरूरत हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+