दिल्ली: समयपुर बादली में मिली युवक की सिर कटी लाश, दहशत में लोग
समयपुर बादली में एक शख्स की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है।
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली में एक शख्स की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। लाश बादली के एक खाली फिल्ड में मिली। पुलिस को स्थानीय लोगों ने फिल्ड में लाश होने की सूचना दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

एएनआई के मुताबित सिर कटी लाश 24 साल के शख्स की है। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। लाश के पास से पुलिस को युवक का सिर या पहचान की कोई चीज बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिली, जिससे युवक की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों के इस बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं इलाके में सिर कटी लाश के इस तरह मिलने के बाद से वहां दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी अभी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है। जानकारी मिलते ही हम आप तक पहुंचाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications