बड़ी खबर : Delhi Gurgaon Expressway पर कल ट्रैफिक रहेगा बाधित, देखें डायवर्ट रूट
नई दिल्ली, 22 मार्च: अगर आप दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच 48) पर सफर करते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सपेसवे (एनएच 48) को लेकर ट्वीट कर एक अहम एडवाइजरी जारी की है। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर कल (बुधवार) कुछ घंटों के लिए यातायात बाधित होने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि, कल 10 घंटों तक ट्रैफिक बंद रह सकता है।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इंडियन आर्मी में अहीर रेजिमेंट बनाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को हाईवे पर खीरी धौला टोल से हीरो होंडा चौक तक एक प्रदर्शन होना है। इस कारण इस रूट पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हाइवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक रिलीज जारी की, जिसके अनुसार, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर बुधवार को यातायात 10 घंटे तक प्रभावित रह सकता है।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के सुचारू रूप से चलाने के लिए और जनता को असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन की भी जानकारी दी है। कई रूटों को डाइवर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर गुरुग्राम पुलिस ने जानकारी दी है। लोगों को सलाह है कि, कल घर से निकलने से पहले लोग जानकारी कर लें कि ट्रैफिक की क्या स्थिति है। जिससे नेशनल हाईवे 48 पर सफर के दौरान दिक्कत से बचा जा सके।
पुलिस ने ट्वीट कर लिखा, आमजन से अनुरोध है कि दिनांक 23-3-22 को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हीरो हौंडा चौक से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 48 का प्रयोग ना करके गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा दर्शाए गए अन्य वैकल्पिक सड़क मार्गो से होते हुए अपनी यात्रा को सरल एवं सुगम बनाएं।
पुलिस द्वारा डायवर्ट किए गए रूट की जानकारी
- जयपुर से दिल्ली का ट्रैफिक खेरकी दौला टोल प्लाजा से पहले साउथ पेरिफेरल रोड से डाइवर्ट रहेगा। लोग सोहना रोड से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
- दिल्ली से जयपुर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे अल्टरनेटिव रूट का उपयोग करें। वे गोल्फ कोर्स होते हुए सोहना रोड को ले सकते हैं।
- सभी व्हीकल्स को मार्च के दौरान हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक और पटौदी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
- इस पूरी मार्च के दौरान हैवी माल वाहकों की एंट्री बंद रखी गयी है।
- सभी भारी माल वाहकों को सलाह दी गई है कि कुंडली मनेसर पलवल एक्सप्रेस वे का पांचगांव से प्रयोग करें, यदि वे दिल्ली से फरीदाबाद जा रहे हों।











Click it and Unblock the Notifications