OPINION: दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी स्कीम, कमजोर परिवारों के लिए अहम

दिल्ली सरकार ने राज्य में बिजली की खपत को कम करने और रिन्यूएबल एनर्जी पर निर्भरता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। वहीं दूसरी सब्सिडी योजना के तहत 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है।

पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले कुछ दशक के तुलना में हाल के कुछ वर्षों में तेजी से बढ़त देखी जा रही है। मंहगाई चरम है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए जीवन जीना कठिन हो गया है। जहां केंद्र ने अपनी कई सुविधाओं से सब्सिडी घटाई तो दिल्ली सरकार ने जारी रखी है। आम आदमी पार्टी की नेतृत्व वाली सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान बिजली पर दी जा रही सब्सिडी जारी रखने का फैसला किया। सरकार की ओर से कहा गया कि बिजली सब्सिडी के लिए प्रप्त आवेदन अप्रैल 2024 तक मान्य होंगे।

दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली योजना के तहत 48 लाख से अधिक ने सब्सिडी का विकल्प चुना है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 58 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं में से सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को देने का प्रावधान है, जो इसके लिए आवेदन करेंगे।

Delhi govt subsidy scheme

दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों को 200 यूनिट मासिक खपत पर मुफ्त बिजली देती है। 201-400 यूनिट इस्तेमाल करने वालों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। ये स्कीम इस साल खत्म होने वाली थी लेकिन सरकार ने अगले साल तक के लिए बढ़ा दिया। दिल्ली सरकार में वर्तमान में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने दावा किया था कि सरकार की लोगों में लोकप्रियता कुछ दलों को हजम नहीं हो रही है। ऐसे में मुफ्त बिजली योजना को लेकर वे 'साजिश' रच रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने इसके बावजूद योजना को एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी। आतिशी ने दावा किया था कि यह निर्णय भाजपा और उपराज्यपाल द्वारा योजना को रोकने के प्रयासों के बावजूद हुआ है। उन्होंने यहां तक कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा किसानों और वकीलों को मुहैया करायी जा रही मुफ्त बिजली को रोकने की लगातार कोशिश हो रही है।

इससे पहले गर्मी के दिनों में दिल्ली में 6,000 मेगावाट तक लोड पहुंचते ही बिजली लोडशेडिंग होती थी। जिसके कारण ट्रांसफॉर्मर जल जाते थे। लेकिन दिल्ली सरकार ने इस समस्या को दूर करने काम अपने पहले कार्यकाल से ही शुरू कर दिया था। दिल्ली सरकार ने सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया। अब 24 घंटे सप्लाई होने के बाद भी लोडशेडिंग की समस्या नहीं होती।

क्या है दिल्ली की मुफ्त बिजली योजना?
AAP सरकार दिल्ली में सभी निवासियों को 200 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री देती है। सरकार 201 से 400 यूनिट तक आधा रेट लेती है। दिल्ली में करीब 58 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। इसमें से 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती है। इन 47 लाख उपभोक्ताओं में से 30 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके बिजली के बिल जीरो आते हैं, जबकि 16 से 17 लाख उपभोक्ताओं के बिजली के बिल आधे आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+