OPINION: दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान, 13 हॉटस्पॉट से प्रदूषण खत्म करने में अहम
दिल्ली सरकार सर्दियों के दिनों में बढ़ने वाले प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर खास प्लान पर काम शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में इसके लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली केजरीवाल सरकार कुल 13 हॉटस्पॉट चयनित किए हैं। दिल्ली में ये वो स्थान हैं, जहां सर्दियों में एक्यूआई काफी उच्च स्तर होता है, ऐसे में यहां की वायु काफी जहरीली हो जाती है। राज्य सरकार की ओर से दावा किया जा रहा कि नए प्लान के तहत अब स्थिति पर नियंत्रण किया जा सकता है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। जिसको लेकर दिल्ली सरकार लगातार प्रयास करती रही है। हाल के कुछ वर्षों में प्रदूषण की गंभीर समस्या देखी गई है, जिसको लेकर दिल्ली सरकार ने समस्या को खत्म करने के लिए एक मजबूत ढ़ांचे का निर्माण शुरू कर दिया है। केजरीवाल सरकार के नए प्लान के तहत अब सर्दियों में खराब एयर क्वालिटी की समस्या से दिल्लीवासियों ने नहीं जूझना पड़ेगा। इस वर्ष शीतकाल शुरू होने से पहले ही दिल्ली सरकार ने 13 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जहां प्रदूषण की सबसे गंभीर समस्या सामने आती है।

केजरीवाल सरकार के नए प्लान के तहत दिल्ली में वाहन, डस्ट, वायु समेत हर उन सभी प्रदूषण के कारकों पर अंकुश लगाया जाएगा जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। हालांकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार की ओर दावा ये भी किया जा रहा है कि सरकार के प्रयासों को चलते पिछले 8-9 वर्षों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली सरकार के एक आंकड़े के मुताबिक राजधानी में वर्ष 2016 में प्रदूषण स्तर के हिसाब से वर्ष भर में 109 दिन ही मध्यम प्रदूषण स्तर के थे, जो अब बढ़कर 167 हो गए हैं। वहीं सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या 26 थी जो अब महज 6 रह गई है।
प्रदूषण स्तर का पिछले 8 वर्षों के डेटा से ये स्पष्ट हो जाता है कि दिल्ली के प्रदूषण स्तर में किस तरह का सुधार हो रहा है। वहीं अब 'आप' सरकार ने एक बड़ा प्रयास शुरू किया है। जिसके तहत शहर उन स्थानों पर टारगेट किया जाएगा जहां प्रदूषण स्तर काफी अधिक रहता है। इन स्थानों पर केजरावाल सरकार ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि धूल प्रदूषण को कम करने के लिए निर्माण साइट्स पर निगरानी रखने के लिए कई टीमें बनाइ गई हैं। 500 वर्गमीटर से ज्यादा वाले निर्माण साइट पर डस्ट कंट्रोल करने के लिए वेब पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। इसके अलावा 5 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा वाले निर्माण साइट पर एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य होगा। सड़कों पर सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्पीपिंग मशीन लगाई गई हैं। 530 वाटर स्प्रिंक्लिंग मशीनें और 258 मोबाइल एंटी स्मॉग गन सड़कों पर पानी छिड़काव के लिए लगाए जाने की योजना है।
विंटर एक्शन प्लान के 15 पॉइंट
सर्दियों के मौसम में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी विभागों एवं संबंधित एजेंसियों की मदद से एक 15 पॉइंट का विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसके तहत 13 हॉटस्पॉट की भी पहचान की गई है, जिसके लिए अलग से 13 टीमों का गठन किया गया है. वे ग्राउंड विजिट करेंगे और सम्बंधित होस्ट स्पॉट के लिए विंटर एक्शन प्लान बनाएंगे। दिल्ली सरकार के मुताबिक इसके अलावा, औद्योगिक प्रदूषण, ग्रीन वार रूम, पराली, पटाखों पर प्रतिबंध, ग्रीन कवर बढ़ाना, ईको ई-वेस्ट पार्क, खुले में कूड़ा जलाना, ग्रीन दिल्ली एप, धूल प्रदूषण, वाहन से होने वाले प्रदूषण, रियल टाइम सोर्स अपोरशमेन्ट स्टडी, जनजागरूकता अभियान केंद्र के साथ पड़ोसी राज्यों से संवाद और ग्रैप (GRAP) का क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications