Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए 159 सेंटर, जानिए कहां-कहां टीका लगवा सकते हैं बच्चे

नई दिल्ली, जनवरी 02। देश में एक तरफ कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार से देश में टीकाकरण अभियान का नया फेज शुरू होने जा रहा है। सोमवार से देश में 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो रहा है। करीब 5 लाख से अधिक बच्चे अभी तक कोविन ऐप पर रजिस्टर्ड हो चुके हैं। देशभर में सोमवार से बच्चों को कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।

child corona vaccination

दिल्ली में 159 सेंटर पर बच्चों को लगेगी वैक्सीन

दिल्ली सरकार ने भी बच्चों के टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को दिल्ली सरकार ने बच्चों के टीकाकरण के लिए एक एसओपी जारी की, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में कुल 159 केंद्रों पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी बच्चों के पेरेंट्स को उनके स्कूल के टीचर की ओर से दी जाएगी। सेंटर पर बच्चे का एक आईडी प्रूफ दिखाकर टीका लगाया जाएगा।

दिल्ली में कहां-कहां बनाए गए हैं सेंटर

दिल्ली सरकार की ओर से जारी की गई एसओपी के मुताबिक, दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में सबसे अधिक 21 सेंटर बनाए गए हैं, जहां बच्चों को टीका लगेगा। सेंट्रल दिल्ली में 17, ईस्ट दिल्ली में 15, नई दिल्ली में 18, नॉर्थ दिल्ली में 11, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 16, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 12, शाहदरा में 10, साउथ दिल्ली में 11, साउथ ईस्ट दिल्ली में 13 और वेस्ट दिल्ली में 15 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।

वैक्सीनेशन साइट पर कोविड प्रोटोकॉल का रखना होगा ध्यान

सरकार ने वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सरकार के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि बच्चों के वैक्सीनेशन केंद्र पर बच्चों के लिए अलग से एक कमरा होगा। साथ ही स्कूल में एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इस ऑफिसर की जिम्मेदारी होगी कि वो बच्चों के माता-पिता को पूरी जानकारी देंगे।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में ये ऐलान किया था कि 3 जनवरी से देश में बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। साथ ही उन बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जाएगी, जो फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ वर्कर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+