Delhi News: बुराड़ी अस्पताल में उत्पीड़न के मामले में दिल्ली सरकार सख्त, स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता होगी जांच

दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सरकार ने कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मामले में जांच की लिए स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मामले में एफआईआर दर्ज हुए पांच दिन बीत जाने के बावजूद कोई एक्शन ना लेने पर अधिकारियों के फटकार लगाई है। मंत्री ने सीएस को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ नरमी क्यों बरत रही है।

दिल्ली सरकार अलावा बुराड़ी अस्पताल में कथित यौन उत्पीड़न मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित थाना पुलिस अधिकारी को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। मामले में अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा और एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा है।

Saurabh Bhardwaj over harassment in Burari Hosp

वहीं दूसरी ओर मामले में दिल्ली सरकार के सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। रविवार एक बयान में आरोपियों पर कार्रवाई में देरी पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 19.12.2023 को एफआईआर के बावजूद दिल्ली पुलिस आरोपियों के प्रति नरम क्यों बरत रही है। मामले में मंत्री ने सीएस से पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने को कहा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने बुराड़ी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों के यौन उत्पीड़न के संबंध में सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में तत्काल जांच कमेटी गठित करने का भी आदेश दिया।

मामले में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शीघ्र चांज करने, 24 घंटे में प्रारंभिक रिपोर्ट और एक सप्ताह के भीतर अंतिम रिपोर्ट भेजने को कहा। इसके अलावा मंत्री ने मुख्य सचिव से अगले 6 घंटे में की जाने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा।

वहीं रविवार (24 दिसंबर) को स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दवाओं की गुणवत्ता की अनदेखी के मामले में सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया। उन्होंने मंत्री ने सचिव (स्वास्थ्य) को 'घटिया दवाओं' के स्थान पर शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि जनता को असुविधा न हो और मरीजों का इलाज निर्बाध रूप से जारी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+