'राम राज्य से प्रेरित है दिल्ली सरकार', राम मंदिर उद्घाटन पर बोले सीएम केजरीवाल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच दिल्ली में तीन दिवसीय रामलीला का अयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार भी भगवान के आदर्शों को महत्व देती है और राम राज्य से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। कई लोग इस अनुष्ठान में चाहकर भी इसमें शामिल नहीं हो पर रहे। ऐसे में दिल्ली सरकार ने भी इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में भी आयोजन किए हैं। सीएम कहा कि हर किसी को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग अपने खर्चे पर राष्ट्रीय राजधानी में अयोजित तीन दिवसीय रामलीला कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले हफ्ते रविवार को रामलीला देखने पहुंचे। इस मौके पर सीएम ने प्रभु श्री राम जी की आराधना कर देश व दिल्ली की समृद्धि, शांति एवं विकास के लिए प्रार्थना की।

CM Kejriwal says govt inspired by Ram Rajya

दरअसल, तीन दिवसीय इस रामलीला का समापन अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के दिन सोमवार होना है। इसको लेकर सीएम ने कहा कि सोमवार (22 जनवरी, 2024) को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पहुंचना कई लोगों का सपना था। लेकिन लोग चाहकर भी इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने अपने खर्चे पर यहां तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन कराया है।

सीएम ने कहा कि हर किसी को भगवान राम से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने माता-पिता का कहना मानना चाहिए और सच बोलना चाहिए। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार भी भगवान राम के शासनकाल यानी'राम राज्य' प्रेरित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार भी जन सुविधाओं के लिए 'राम राज्य' से ही प्रेरणा लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+