टीचर्स डे 2021: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षकों को मिलने वाले अवॉर्ड की संख्या 103 से बढ़कर 122 हुई
नई दिल्ली, सितंबर 04। शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार ने इस बार शिक्षक अवॉर्ड की संख्या को 103 से बढ़ाकर 122 कर दिया है। शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल का शिक्षक दिवस बेहद खास होगा, क्योंकि हमने अवॉर्ड के क्राइटिरिया में कुछ बदलाव किए हैं। इससे पहले, पुरस्कार केवल अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर दिए जाते थे। हमने पुरस्कारों की संख्या 103 से बढ़ाकर 122 कर दी है।
Recommended Video

मनीष सिसोदिया के ऐलान की बड़ी बातें
- मनीष सिसोदिया ने बताया अभी तक दिल्ली में 15 साल से पढ़ाने वाले टीचर को शिक्षक अवॉर्ड के लिए पात्र माना जाता था, लेकिन अब 3 साल से पढ़ा रहे टीचर भी इस अवॉर्ड के लिए पात्र होंगे।
- इसके अलावा दिल्ली सरकार इस साल चार नए विशेष अवॉर्ड की भी शुरुआत कर रही है। इनमें 'फेस ऑफ डीओई' अवॉर्ड दिए जाएंगे। ये अवॉर्ड राज कुमार सितारवादक और सुमन अरोड़ा को मिलेगा, ये आइआइटी से हैं। उन्होंने बताया कि सुमन अरोड़ा अपने वेतन का एक हिस्सा बच्चों के कल्याण के लिए देती हैं। इसके अलावा उनके पढ़ाए 23 छात्रों ने पिछले साल JEE mains और 5 छात्रों ने जेईई एडवांस पास किया था।
- रानी भारद्वाज ने भी बच्चों के लिए कोरोना के समय में बहुत काम किया है। इन दोनों को भी अवार्ड दिया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने बताया कि इस बार अवार्ड के लिए 1100 आवेदन आए। इस बार गेस्ट टीचर्स को भी अवार्ड दिया जाएगा। यह पहली बार हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications