ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली, मई27: दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर पर अब काबू में नजर आ रही है। राजधानी में हर रोज कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि इस महीने की शुरूआत में दिल्ली में काफी लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुए थी। राजधानी के अस्पतालों में अप्रैल और मई के महीने में काफी ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली थी, जिसके चलते अदालत को दखल देना पड़ा था। अब दिल्ली सरकार ऑक्सीजन की कमी से जान देने वाले कोरोना मरीजों के परिजनों को 5 लाख रुपये तक का मुआवजा देगी।

दिल्ली सरकार ने राजधानी में हाल ही में ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गंवाने वालों का मुआवजा मंजूर करने के खातिरमामलों के मूल्यांकन के लिए छह सदस्यीय समिति बनायी है समिति यह जांच करेगी कि नियमानुसार अस्पताल में ऑक्सीजन का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था या नहीं। ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले के आधार पर आकलन करने के लिए 6 सदस्यीय समिति मुआवजे के लिए वस्तुनिष्ठ मानदंड तैयार करेगी, जो अधिकतम रु 5 लाख पये तक सीमित होगा।
ये मुआवज़ा उस घोषणा से अलग और ऊपर है जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से जान देने वाले लोगों के परिजनों को 50,000 रुपये के मुआवजा का ऐलान किया था। इसके अलावा कोरोना की वर्तमान स्थिति का आकलन कर शहर के स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे- अस्पताल, ऑक्सीजन और दवाइयों की आपूर्ति के बारे में एक्शन प्लान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने गुरुवार को 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
इसके अलावा, एक आठ सदस्यीय दूसरी कमेटी का भी गठन किया गया है जो कोविड-19 की तीसरी लहर के असर को कम करने और उसके प्रबंधन को लेकर रणनीति तैयार करेगी। इन दोनों ही कमेटी का नेतृत्व आईएएस ऑफिसर सत्य गोपाल, एसीएस (पावर) और नोडल ऑफिसर (कोविड-19) करेंगे। आठ सदस्यीय कमेटी को तीसरी लहर के प्रभाव को कम करने शहर के बच्चों के लिए विशेष तौर पर जरूरतों की तैयारी करने की जिम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications