पॉल्यूशन से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने तैयार किया 21 सूत्रीय 'विंटर एक्शन प्लान'

New Delhi: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में एयर पॉल्यूशन से निपटने के लिए 'विंटर एक्शन प्लान' तैयार किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए हम तमाम प्रयास कर रहे हैं। सरकार 21 सूत्रीय Winter Action Plan पर आज से काम शुरू करेगी। प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के लिए सही समय में काम किया जाएगा।

Gopal Rai

एजेंसियों को 7 अक्टूबर तक का समय दिया

गोपाल राय ने कहा, सभी सरकारी और निजी एजेंसियों के पास 7 अक्टूबर तक का समय है, अगर तय समय पर मापदंडों पर खरे नहीं उतरे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 500 मीटर से अधिक के सभी निर्माण स्थलों पर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। 85 रोड स्वीपिंग मशीनें लगाई जा रही हैं, 500 पानी छिड़कने वाली मशीनें भी इस्तेमाल की जा रही हैं, इस बार 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन लॉन्च की जाएंगी।दिसंबर महीने में पानी के छिड़काव को तीन गुना बढ़ाया जाएगा ताकि प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।

'पिछले वर्षों के मुकाबले अब प्रदूषण कम है'

पर्यावरण मंत्री ने कहा,दिल्ली में पिछले वर्षों के मुकाबले अब प्रदूषण कम है। इसके पीछे दिल्ली की AAP सरकार के यह 10 कदम प्रमुख हैं।

1) दिल्ली में रिकॉर्ड वृक्षारोपण किया

2) दिल्ली सरकार की Tree Transplantation Policy ने पेड़ों के Transplantation की संख्या बढ़ाई

3) सार्वजनिक परिवहन में E-Buses की संख्या बढ़ाई गई

4)दिल्ली सरकार की E-वाहन नीति से प्राइवेट क्षेत्र में भी E-Vehicle की संख्या बढ़ी

5)दिल्ली के प्रदूषण HotSpots में हमने काफी अच्छे तरीके से काम किया

6)दिल्ली में उद्योगों को डीजल-पेट्रोल की जगह PNG गैस पर शिफ्ट किया

7)24 घंटे बिजली से जनरेटर ख़त्म हुए

8) थर्मल पावर प्लांट बंद किए

9)Dust Pollution और construction site की Real-Time Monitoring

10)वेब पोर्टल की शुरूआत

अब इन 21 बिंदुओं पर काम करेगी दिल्ली सरकार

1)Hot Spot की ड्रोन के द्वारा निगरानी

2)स्पेशल टास्क फोर्स का गठन

3)धूल प्रदूषण पर नियंत्रण

4)एंटी स्मॉग गन का संचालन

5)वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण

6)जन भागीदारी अभियान

7)हरित रत्न अवार्ड

8)पराली के प्रदूषण की रोकथाम

9)ग्रीन वार रूम और ग्रीन दिल्ली ऐप

10)औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण

11)हरित क्षेत्र को बढ़ाना

12)रियल टाइम सोर्स अपार्शन्मेंट स्टडी

13)E-Waste इको पार्क का विकास

14)पटाखों पर प्रतिबंध

15)ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान

16)खुले में कूड़ा जलाने पर रोकथाम

17) Work From Home को प्रोत्शाहन

18)स्वैच्छिक वाहन प्रतिबंध

19)Odd-Even स्कीम की तैयारी

20)Artificial बारिश कराने की तैयारी

21)भारत सरकार और NCR के राज्यों के साथ संवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+