OPINION: दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के बाद एक और होम हेल्थ सर्विस, नहीं खाने होंगे अस्पताल में धक्के
दिल्ली आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 9 वर्षों में पर्यटन, प्रदूषण नियंत्रण, शिक्षा समेत स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई बड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक की देश के कई राज्यों ने प्रशंसा की। केजरीवाल सरकार और एक और नई स्कीम लेकर आई है। जिसके तहत छोटी मोटी हेल्थ समस्याओं का इलाज घर पर किया जा सकेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में केजरीवाल सरकार की इस स्कीम के तहत टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
केजरीवाल सरकार भविष्य में डॉक्टरों की कमी दूर होने पर सरकार इस योजना की समीक्षा करेगी और तब यह सुविधा दिल्ली के बाहर के मरीजों को भी उपलब्ध कराई जा सकती है। सी-डैक ने टेलीमेडिसिन योजना को लेकर हाल ही में दिल्ली सरकार के समक्ष एक प्रेजेंटेशन दिया। सरकार ने संस्थान के अधिकारियों को दिल्ली के अनुसार मोबाइल ऐप में बदलाव के कुछ निर्देश दिए गए हैं।

ऐसे में केंद्र सरकार की ई-संजीवनी योजना की तर्ज पर दिल्ली की आप सरकार भी इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही राजधानी के निवासियों को घर बैठे उनके मोबाइल फोन पर टेलीमेडिसिन सुविधा के तहत मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
केजरीवाल सरकार नई व्यवस्था के तहत टेलीमेडिसिन योजना से जुड़े डाक्टरों मानदेय के तौर पर प्रति मरीज कुछ धनराशि देने को लेकर एक योजना बनाने पर भी विचार कर रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, योजना से निजी क्षेत्र के डॉक्टरों को जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा।
कैसे मिलेगा स्कीम का लाभ?
दिल्ली सरकार की नई स्कीम बुजुर्गों के लिए काफी लाभकारी है। योजना के तहत अगर कोई वृद्ध व्यक्ति या कोई और जो अधिक फोन चलाने नहीं जानता है, वह अपने नजदीकी मोहल्ला क्लीनिकों, दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरियां के अलावा पाली क्लीनिक के जरिए हेल्थ सुविधा का लाभ ले सकता है।












Click it and Unblock the Notifications