दिल्ली में अनलॉक 7 की घोषणा, सरकार ने शिक्षण संस्थानों में आयोजन को दी मंजूरी

नई दिल्ली, जुलाई 11। दिल्ली सरकार ने अनलॉक 7 को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। केजरीवाल सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, दिल्ली में स्कूलों समेत तमाम शैक्षणिक संस्थानों में ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल को खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसमें आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 50 फीसदी क्षमता की ही परमिशन है। इसके अलावा अब दिल्ली में किसी भी तरह की ट्रेनिंग की छूट होगी। अब इसके लिए DDMA की अनुमति नहीं लेनी होगी। सरकार ने दिल्ली पुलिस, आर्मी की ट्रेनिंग या किसी संस्थान की स्किल ट्रेनिंग, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और स्कूल कॉलेज से जुड़ी ट्रेनिंग को भी छूट दे दी है।

Recommended Video

    Delhi Unlock 7 Guidelines: Police-Army को ट्रेनिंग की छूट, गाइडलाइंस करनी होगी फॉलो | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Govt

    ऐसे समझें अनलॉक 7 के दिशानिर्देशों को

    - आपको बता दें कि अनलॉक 7 में दिल्ली सरकार की गाइडलाइन के बाद राजधानी में सभी शिक्षण संस्थानों के अंदर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोगों के इकट्ठा होने को अनुमति दे दी है। हालांकि अभी पूरी तरह से शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

    - नई गाइडलाइन के बाद शिक्षण संस्थानों में किसी एकेडमिक प्रोग्राम के लिए परमिशन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि इस कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी 50 फीसदी से अधिक नहीं होगी।

    दिल्ली में थमी कोरोना की दूसरी लहर

    आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का असर अब काफी कम हो चुका है। पिछले 10 दिनों से दिल्ली में नए मामले 100 से कम आ रहे हैं। वहीं कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या भी बहुत कम है। पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना के 76 नए मरीज सामने आए। वहीं 1 मरीज की कोरोना के चलते मौत हुई। ये आंकड़ा 21 मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+