Delhi Government: विजेंद्र गुप्ता स्पीकर तो मोहन सिंह बिष्ट को मिलने जा रही ये बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या
Delhi Government: दिल्ली में भाजपा ने रेखा गुप्ता को सीएम की कुर्सी सौंपी है। आज रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेने जा रही हैं। रेखा गुप्ता के साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण समारोह है। ऐसे में कई बड़े चेहरों को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।
इसमें एक नाम 6वीं बार विधायक चुनकर आए मोहन सिंह बिष्ट का भी सामने आ रहा है। मोहन सिंह बिष्ट को पहले स्पीकर बनाने की चर्चा थी। लेकिन अब स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बनाया जा रहा है। ऐसे में मोहन सिंह बिष्ट को अब डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी देने की बात सामने आई है।

मोहन सिंह बिष्ट मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। लेकिन सालों से दिल्ली में रहकर राजनीति कर रहे हैं। बिष्ट अब दिल्ली भाजपा के बड़े चेहरे हैं। 6वीं बार विधायक चुनकर आए हैं। ऐसे में बिष्ट को पहले से ही बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा हो रही थी। लेकिन विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर बनाने के बाद अब मोहन बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा रहा है।
मोहन सिंह दिल्ली के मुस्तफाबाद सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के रहने वाले हैं। मोहन सिंह बिष्ट का जन्म 2 जून 1957 को हुआ था। जो कि दिल्ली में रहकर भी हमेशा पहाड़ के लोगों की मदद करने के साथ ही जिनका हमेशा पहाड़ से लगाव बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वह 1976 से दिल्ली में हैं। शुरूआत से ही वे बीजेपी में है। मोहन सिंह बिष्ट पहली बार 1998 में विधायक बने थे। उसके बाद 2003, 2008, 2013 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए थे। पहले वे करावल नगर विधानसभा से चुनाव जीतकर आए।
करावल नगर से बीजेपी ने कपिल मिश्रा को टिकट देकर मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद से प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया था। जो मुस्लिम बाहुल्य सीट है। मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर 39.5% मुस्लिम आबादी है।












Click it and Unblock the Notifications