दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, बनाए जाएंगे 1000 घाट
देश की राजधानी में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश में राजस्व मंत्री आतिशी मार्लेना ने छठ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस साल छठ पूजा के लिए दिल्ली सरकार 1000 घाट तैयार करेगी।
अगले महीने होने वाले छठ पर्व को लेकर आतिशी मार्लेना ने अहम बैठक भी की है। बैठक के बाद आतिशी मार्लेना ने कहा कि दिल्ली सरकार इस बार छठ उत्सव को और भी जीवंत और भव्य बनाने की तैयारी कर रही है।

हमने छठ पूजा के लिए घाटों की पहचान कर ली है। अधिकारियों को छठ पूजा के लिए घाटों की स्थापना करने और इसकी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
आतिशी मार्लेना ने कहा कि अधिकारियों को घाटों की तैयारी के लिए छठ पूजा समितियों को सुझाव पर विचार करना चाहिए और इसे संज्ञान में लेकर ही काम करना चाहिए। घाट पर रौशनी, तंबू, पानी और शोचालय की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई असुविधा ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। किसी भी हाल में अंतिम समय में कुप्रबंधन नहीं होना चाहिए। आतिशी ने कहा कि छठ पूजा आस्था से जुड़ा पर्व है और लाखों लोग इसकी आस्था से जुड़े हैं। लिहाजा केजरीवाल सरकार छठ पूजा के दौरान भक्तों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इसे सुनिश्चित करेगी।
इस बाबत संभी संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए हैँ। स्थानीय लोगों के लिए घाटों को विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार दिल्ली में 1000 घाट बनाएगी और यहां पर किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसका खयाल रखा जाएगा। साफ पानी, तंबू, शौचाल, चिकित्सा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की सुविधा होगी। साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आयोजन कराया जाएगा।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications