राजेंद्र नगर हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, आतिशी मार्लेना ने की घोषणा

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित Rao's आईएएस कोचिंग में जिस तरह से भयावह हादसा सामने आया और उसमे तीन छात्रों की मौत हो गई, उसके बाद दिल्ली सरकार एक्शन में आ गई है। दिल्ली में 30 कोचिंग सेंटर्स के बेसमेंट को सील कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे 200 से अधिक कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है जबकि 30 कोचिंग सेटर्स के बेसमेंट को सील कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने दृष्टि आईएएस, वाजीराम, श्रीराम आईएएस, संस्कृति एकेडमी, आईएएस गुरुकुल सहित तमाम कोचिंग के बेसमेंट को सील कर दिया है।

atishi marlena

यही नहीं जूनियर इंजीनियर को दिल्ली नगर निगम से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही दो और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि जो भी इस गैरजिम्मेदाराना हरकत के लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है, छह दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट आएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आतिशी मार्लेना ने कहा कि दिल्ली सरकार कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए जल्द ही कानून लेकर आएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार एक कमेटी का गठन करेगी, जिसमे अधिकारी और कोचिंग संस्थानों के छात्र होंगे।

यह कानून ना सिर्फ कोचिंग संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों को देखेगा बल्कि कोचिंग में शिक्षकों की अर्हता, यहां वसूली जाने वाली फीस आदि के लिए भी होगा। नए नियमों से दिल्ली में कोचिंग सेंटरों के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव आने की उम्मीद है।

बुनियादी ढांचे और फीस के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित करके, सरकार का लक्ष्य छात्रों को उनकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना है।

वहीं राजेंद्र नगर हादसे के विरोध में छात्रों ने न्याय की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 400 से अधिक छात्रों ने तीन दिनों तक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया है।

बता दें कि 27 जुलाई को हुई जब भारी बारिश के कारण ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर गया था, जिसमे डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+