दिल्ली में इस बार सर्दियों में वायु प्रदूषण होगा कम, अरविंद केजरीवाल करेंगे एक्शन प्लान का ऐलान
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार के एक्शन प्लान का शुक्रवार को ऐलान करेंगे। गोपाल राय ने कहा कि हम सर्दियों के प्रदूषण को खत्म करने के लिए इसके एक्शन प्लान पर काम कर रहे हैं।
28 विभागों की ओर से दी गई रिपोर्ट और उनके सुझाव के आधार पर इस एक्शन प्लान को तैयार किया जाएगा। इस मामले में 14 सितंबर को एक बैठक हुई थी, इन विभागों ने हिस्सा लिया था।

इस दौरान इन विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही निर्माण से जुड़ी कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धूल से होने वाले प्रदूषण को लेकर दिए गए निर्देश का सख्ती से पालन किया जाए।
गोपाल राय ने कहा कि पिछले साल हमने सभी एजेंसियों के साथ काम किया था। कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े तमाम लोगों को निर्देश दिया गया था कि प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
आज मैं फिर से अपने साथियों से अपील करना चाहता हूं कि वह धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने का हर संभव प्रयास करें। जो भी एजेंसियां नियमों का उल्लंघन करती हैं और कानून का पालन नहीं करती हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए राजस्व विभाग, पर्यावरण विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी, दिल्ली पुलिस, दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रकर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, पब्लिक वर्क्स विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।
हर वर्ष दिल्ली में सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें सामने आती हैं। पंजाब और हरियाणा के खेतों से आने वाले प्रदूषणकी वजह से काफी दिक्कतें होती हैं। यहां किसान पराली जलाते हैं जिसका धुंआ कई किलोमीटर तक फैलता है। इस संकट से निपटना सरकार के लिए अहम चुनौती है।
पंजाब-हरियाणा में पराली जलने की वजह से एक्यूआई काफी बढ़ जाता है और यह 400 तक पहुंच जाता है। जोकि काफी खतरनाक स्तर है। सर्दियों में जब कोहरा होता है तो स्थिति और खराब हो जाती है, जिसकी वजह से सांस लेने तक में दिक्क होने लगती है।












Click it and Unblock the Notifications