दिल्ली के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हेरिटेज वॉक फेस्टिवल का किया शुभारंभ
Delhi Government: दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज Heritage Walk Festival का शुभारंभ किया। इस हेरिटेज वॉक फेस्टिवल की शुरुआत म्यूटिनी मेमोरियल कमला नेहरू रिज सिविल लाइंस से की गई। यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक चलेगा।
इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली की 100 अलग-अलग ऐतिहासिक विरासतों का भ्रमण किया जाएगा। पर्यटन विभाग की तरफ हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से दिल्ली पर्यटन विभाग का उद्देश्य है कि दिल्ली की सैकड़ों वर्ष पुरानी विरासतों का इतिहास दिल्ली, देश और विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया जाए और पर्यटकों के लिए दिल्ली को आकर्षण का एक मुख्य केंद्र बनाया जाए। Festival का मक़सद दिल्ली की महान विरासत से अवगत कराना है।

Recommended Video
कार्यक्रम को लेकर पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली हेरिटेज वॉक फेस्टिवल का शुभारंभ दिल्ली टूरिज्म दिल्ली सरकार द्वारा हुआ। दिल्ली की समृद्ध विरासत और इतिहास को करीब से जानने का मौका पाएं। इस शानदार यात्रा में शामिल हों और दिल्ली के अनछुए पहलुओं को देखें।
80 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 100 अलग0-अलग विरासतों का इतिहास जिससे युवा पीढ़ी अनभिज्ञ है, उसकी जानकारी उन्हें दी जाएगी। दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के मुताबिक लगातार सरकार की यह कोशिश है कि दिल्ली में छिपी हुई ऐतिहासिक विरासतों को, उसके समृद्ध इतिहास को, दिल्ली और देश की जनता के समक्ष लाया जाए और सैकड़ों वर्ष पुराने इस इतिहास से अपनी युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाए, ताकि उन्हें इतिहास का ज्ञान हो।












Click it and Unblock the Notifications