Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए शुरू किया पानी का छिड़काव, 92 निर्माण स्थलों पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली, नवंबर 06। दिवाली वाले दिन से राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन की जो चादर दिख रही है, उसमें सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। दिवाली के अगले दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का खतरनाक स्तर देखने को मिला। दिल्ली सरकार ने पहले से ही पॉल्यूशन से निपटने के प्रयास शुरू कर दिए थे, लेकिन वो सब बेअसर नजर आए। इस बीच शनिवार से सरकार ने एक आपातकालीन उपाय शुरू किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज से दिल्ली में एंटी स्मॉग टैंक से पानी का छिड़काव करना शुरू किया है।

Recommended Video

    Delhi में Air Pollution को रोकने के लिए पानी का छिड़काव, सोमवार तक राहत की उम्मीद | वनइंडिया हिंदी
    Air pollution

    दिल्ली में 92 निर्माण स्थलों पर लगाया प्रतिबंध- गोपाल राय

    गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राय ने बताया कि हमने पहले ही निर्माण कार्य और पटाखों पर प्रतिबंध जैसी घोषणाएं की थी, लेकिन दिल्लीवालों ने इन मानदंडों का उल्लंघन किया। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में 92 निर्माण स्थलों पर हमने प्रतिबंध लगा दिया है।

    दिवाली के अगले दिन दिल्ली का AQI 2015 के बाद सबसे अधिक

    शनिवार की सुबह तो दिल्ली में बहुत ही प्रदूषित रही। शनिवार (06 नंवबर) की सुबह भी समग्र वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई थई। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 533 था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली की हवाओं में फिलहाल जहरीली गैस ज्यादा है। बिना मास्क लगाए लोगों को बाहन निकलने की सलाह नहीं दी गई है। दिवाली की सबह जो AQI रिकॉर्ड किया गया था वो 2015 के बाद से दिवाली के अगले दिन सबसे अधिक था।

    बीजेपी के लोगों ने जानबूझकर चलाए पटाखे- गोपाल राय

    आपको बता दें कि गोपाल राय ने इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। गोपाल राय ने कहा था कि दिवाली की रात बीजेपी के लोगों ने जानबूझकर पटाखे चलवाए हैं ताकि दिल्ली सरकार को बदनाम किया जा सके। उन्‍होंने कहा कि हम उन दिल्लीवासियों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने बम पटाखे नहीं चलाएं। कुछ थोड़े से लोगों ने बम पटाखे चलाए, जिसका असर दिल्ली के प्रदूषण पर दिखा है। बीजेपी नेताओं ने जानबूझकर जनता को उकसाया कि त्यौहार है बम जलाने से कुछ नहीं होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+