दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बोले, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ संभव है
Delhi: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि ईवीएम सुरक्षित नहीं है। वोटिंग मशीन इंसानों या एआई द्वारा हैक किए जाने के प्रति संवेदनशील है। इसे हटाया जाना चाहिए। मस्क के इस बयान के बाद ईवीएम को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। सोमवार को इस पर आम आदमी पार्टी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपने एक बयान में कहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ संभव है। अगर वह नेटवर्क के साथ जुडी नहीं भी है, तब भी।

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी पहले भी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव पार्टी ईवीएम में छेड़छाड़ की संभावना को लेकर सवाल उठाती रही है। एक बार दिल्ली विधानसभा में सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम का एक मॉडल लेकर ही डेमो दिखाया था कि किस प्रकार इसके साथ छेड़छाड़ करके उसे हैक किया जा सकता है। .
यह भी पढ़ें CG: बलौदाबाजार में 20 जून तक धारा 144 लागू, सरकारी आदेश जारी












Click it and Unblock the Notifications