दिल्ली सरकार के मंत्री बोले- सीएम अरविंद केजरीवाल के बाहर आने के बाद 'आप' मनाएगी होली
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज होली का पर्व नहीं मनाया। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भाद्वाज ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद के केजरीवा सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया आम आदमी परिवार के सदस्य हैं और हमारे तीनों नेता इस समय जेल में हैं इसलिए आप ने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा अब हम सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद होली मनाएंगे। केजरीवाल सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू है और इस दौरान मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को अरेस्ट कर लिया गया है, इससे पूरी दुनिया हैरान है। उन्होंने कहा सभी विपक्षी दलों ने फैसला लिया है कि हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications