गोपाल राय के नेतृत्व में दिल्ली में लगे 40 लाख पौधे

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार एक के बाद एक अहम कदम उठा रही है। पहले धूल विरोधी अभियान की शुरुआत की गई, इसके बाद हॉटस्पॉट की पहचान कर इसपर निगरानी के लिए ग्रीन वॉर रूम बनाया गया। अब केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में एक साल के भीतर 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

इस अभियान को लेकर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पौधे लगाने के अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत , इस वर्ष अब तक 40 लाख से अधिक पेड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

gopal rai

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के अंदर एक स्रोत प्रदूषण को पैदा करते हैं और दूसरे स्रोत वो होते हैं जो प्रदूषण को पी जाते हैं। कुदरत ने पेड़-पौधों को यह वरदान दिया है कि हम जो इतना जहर पैदा करते हैं वो इसे पी जाते हैं।

दिल्ली के अंदर गाड़ियों के प्रदूषण, धूल के प्रदूषण, बायोमास प्रदूषण को रोकने की सरकार की कोशिश है। साथ ही सरकार कोशिश कर रही है कि ग्रीन बेल्ट को बढ़ाया जाए ताकि अपने आप यह प्रदूषण कम हो। इसके लिए हमने 52 लाख पौधे लगाने का सरकार ने लक्ष्य रखा था, जिसमे से 40 लाख के लक्ष्य को हमने हासिल कर लिया है।

भाजपा जिस तरह से दिल्ली में स्वच्छ जल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेर रही है उसपर गोपाल राय ने कहा कि विपक्ष के पास कुछ बचा नहीं है। 10 साल से केंद्र में उनकी सरकार है, दिल्ली से 7 सांसद हैं, लोग पूछ रहे हैं कि आपने क्या किया। दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार के हाथ को केंद्र ने रोकने की कोशिश की है लेकिन इसके बाद भी केजरीवाल सरकार विकास के काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+