24 या 25 नवंबर, दिल्ली में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर कब रहेगी छुट्टी? सीएम का जानें आदेश
Delhi Public Holiday: दिल्ली की भाजपा सरकार ने 25 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छुट्टी घोषित की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि दिल्ली सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पवित्र अवसर पर 25 नवंबर 2025 को अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को उनकी शहादत की याद में मनाया जाता है। मुगल सम्राट औरंगजेब ने 1675 में नौवें सिख गुरु को शहीद कर दिया था। इस दिन लोग जबरन धर्मांतरण के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर के बलिदान का सम्मान करते हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री गुप्ता ने अपने एक एक्स पोस्ट में 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर "सार्वजनिक अवकाश" घोषित किया था। बाद में उन्होंने एक और पोस्ट में इसे "अवकाश" बताया।
यूपी में कब रहेगी छुट्टी?
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के अवसर पर 2025 के लिए घोषित राजपत्रित अवकाश में संशोधन किया है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, यह छुट्टी 24 नवंबर के बजाय अब 25 नवंबर 2025 को होगी।
रेलवे चला रही दो विशेष ट्रेन
गौरतलब है कि गुरु तेग बहादुर की शहादत को चिह्नित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि वह श्रद्धालुओं के लिए दो विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा - एक पटना साहिब से और दूसरी पुरानी दिल्ली से - जो 22 नवंबर, शनिवार से शुरू होंगी।
मंत्रालय के एक प्रेस नोट का हवाला देते हुए एएनआई ने बताया कि 22 डिब्बों वाली एक विशेष ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 06:40 बजे पटना से रवाना होगी और 24 नवंबर को सुबह 04:15 बजे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। दूसरी विशेष ट्रेन दैनिक एसी सेवा है, जो 22, 23, 24 और 25 नवंबर को पुरानी दिल्ली से सुबह 7 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1:45 बजे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications