दिल्ली में अमेरिका और न्यूजीलैंड के शिक्षा मॉडल को लागू कर सकती है सरकार, डिप्टी सीएम ने की मीटिंग

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में काम कर रही है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को अधिकारियों के संग एक मीटिंग की। इस मीटिंग में अमेरिका और न्यूजीलैंड में चल रहे वर्चुअल स्कूल के मॉडल पर चर्चा की गई। इस दौरान सिसोदिया ने स्कूल प्रिंसिपल, टीचर्स और आईटी अधिकारियों की एक 6 सदस्यीय कमेटी गठन करने का निर्देश दिया। ये कमेटी अपने रिसर्च में अन्य वैश्विक मॉडलों का अध्ययन करेगी और एक सप्ताह के भीतर वर्चुअल स्कूल का ब्लूप्रिंट सौंपेगी।

Manish sisodia

इस मीटिंग में मनीष सिसोदिया ने दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि 9वीं से 12वीं तक संचालित होने वाले इस स्कूल की एक आईडी होगी। विद्यार्थी इसमें दाखिला लेंगे और उन्हें नामांकन आईडी दिया जाएगा। ये स्कूल छात्र, शिक्षक, नियमित रूप से चलने वाली टीचिंग-लर्निंग गतिविधियां, आंकलन जैसे शिक्षण के सभी मूलभूत तत्वों से लैस होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले 1 साल के दौरान दिल्ली के शिक्षकों ने टीचिंग-लर्निंग के लिए जिस प्रकार से तकनीकी का बेहतरीन प्रयोग किया वो उल्लेखनीय है।

इस मीटिंग में दिल्ली के शिक्षा निदेशक और शिक्षा सलाहकार के साथ आईटी सचिव, वित्त विभाग के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, टीचर्स और प्रधानाचार्य भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+