दिल्‍ली सरकार की ऐप-बेस्ड प्रीमियम सर्विस, सिटी बस से यात्रा होगी आसान

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की उपलब्धता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।सरकार की ऐप-बेस्ड प्रीमियम सर्विस एक बड़ा रोल अदा करने वाली है।

Arvind Kejriwal 008

भीड़भाड़ वाले शहर में ट्रैफिक बीच सफर कितना मुश्किल होता है ये बात दिल्लीवासियों से बेहतर शायद ही कोई जानता होगा। ऑफिस या पर फिर रोजमर्जा के कार्यों के बाहर जाते वक्त राजधाना के लोगों को ऐसी समस्याओं का अक्सर सामना करना पड़ता है। इस बात लेकर चिंता अब दिल्ली सरकार (Delhi Government) के नए प्लान से जल्द दूर होने वाली है।

दिल्ली में अब सिटी बसों से यात्रा करने के लिए दिल्लीवासियों को धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही सिटी बस से अपने ऑफिस, मॉर्केट या फिर किसी अन्य काम से जाने के लिए सिटी बसों में सीटों की उपलब्धता की चिंता कम होगी। दअसल, दिल्ली सरकार इसके लिए ऐप-बेस्ड प्रीमियम सर्विस ला रही है, जिसके जरिए यात्री घर से निकलने से पहले सीटी बसों में अपनी सीट बुक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार अब फ्री में पौधे और गमले भेजेगी घर- घर, जानिए वजह

दिल्ली सरकार अब दिल्ली के लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा और अधिक आसान बनाने जा रही है। जिससे दिल्‍ली के लोगों का ऑफिस या और कहीं जाना आसान होने वाला है। नई योजना लागू होने ने यात्री ट्रेन की तरह मोबाइल ऐप के जरिए सिटी बस में सीट बुक कर सकेंगे। दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही ये सुविधा उपलब्ध कराने वाली है। दिल्ली सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत के अनुसार, इस साल अक्टूबर तक दिल्‍ली में ये नई योजाना लॉन्च की जा सकती है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत का मानना है कि मोबाइल ऐप के जरिए सिटी बस में सीट बुकिंग की सुविधा के जरिए दिल्ली में ट्रैफिक जाम की स्थिति को कम करने में मदद मिलेगी। स्कीम की जानकारी देते हुए उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया। मंत्री गहलोत ने कहा कि इस स्‍कीम मकसद प्राइवेट कारों में इंट्रा-सिटी (शहर के भीतर) ट्रिप्‍स को कम करना है। गहलोत ने कहा, 'प्रीमियम बस सर्विस से रेगुलर कार यूजर्स की पार्किंग की डेली प्रॉब्लम खत्‍म हो जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों की कार भी ट्रैफिक में फंसने जैसी समस्या नहीं होगी।

क्या है प्रीमियम बस सर्विस?
दिल्ली सरकार की नई स्कीम के तहत दिल्‍ली में प्राइवेट ऑपरेटर प्रीमियम बस सर्विस मुहैया कराएंगे। जिममें ट्रांसपोर्ट नियमों का पालन करना होगा। इस सर्विस के लिए एक एप बनाया जाएगा। जिसमें यात्रियों के बस के रूट, किराया समेत सभी अन्य यात्री सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। इस एप पर 'ऑपरेटर्स को मोबाइल ऐप पर रूट की जानकारी देनी होगी। नए रूट की शुरुआत करने से पहले या पुराने को खत्म करने से पहले ट्रांसपोर्ट विभाग को बताना होगा।' मोबाइल ऐप पर बस का किराया भी दिखाया जाएगा। ऑपरेटर को ऐसा मैकेनिज्म भी तैयार करना होगा जिससे यात्री शिकायत कर सकें। टिकट केवल मोबाइल और वेब-बेस्ड एप्लीकेशन के जरिए मिलेंगे। फिजिकल टिकट्स नहीं जारी किए जाएंगे।

Recommended Video

      Amritpal Singh Arrested: AAP सांसद Sanjay Singh ने जताया ये भरोसा | AAP | MP | वनइंडिया हिंदी

      यह भी पढ़ें- Delhi MCD स्कूल बनेंगे वर्ल्डक्लास, दिल्ली सरकार बनाया अहम प्लान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+