दिल्ली को तीन हफ्तों में मिला कोवैक्सीन का पहला स्टॉक, लेकिन केवल दूसरी डोज के लिए
दिल्ली सरकार को तीन हफ्तों में पहली बार कोवैक्सिन की दूसरी खुराक मिलने के बाद रविवार शाम को कोविन प्लेटफॉर्म पर 18-44 साल की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन स्लॉट का अलॉटमेंट फिर से शुरू किया गया।
नई दिल्ली, 7 जून। दिल्ली सरकार को तीन हफ्तों में पहली बार कोवैक्सिन की दूसरी खुराक मिलने के बाद रविवार शाम को कोविन प्लेटफॉर्म पर 18-44 साल की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन स्लॉट का अलॉटमेंट फिर से शुरू किया गया।

Recommended Video
केवल दूसरी खुराक के लिए मिलीं वैक्सीन
बता दें कि दिल्ली सरकार को कोवैक्सीन की दूसरी खुराक ही मिली है। यानि यह डोज केवल उन लोगों को दी जाएगी जो कोरोना की पहली डोज ले चुके हैं। राजधानी में अब तक लगभग 1.5 लाख लोगों को कोवैक्सिन की पहली डोज दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: कम हुई कोरोना की रफ्तार: 24 घंटों में 1,00,636 नए केस और 2427 लोगों की मौत
अधिकारियों ने कहा कि जो सरकारी केंद्र इस आयुवर्ग के लोगों को कोविशील्ड की खुराक दे रहे हैं, उनके मंगलवार से खुलने की उम्मीद है क्योंकि सोमवार तक वैक्सीन का स्टॉक दिल्ली पहुंच जाएगा।
मालूम हो कि वैक्सीन की कमी के कारण दिल्ली में 18-44 साल के लोगों का टीकाकरण होल्ड पर था, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में इस आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा था क्योंकि वे सीधे वैक्सीन उत्पादकों से वैक्सीन खरीद रहे थे।
लगातार उठ रही थी मांग
बता दें कि दिल्ली में 3 मई को कई लोगों को कोरोना की पहली डोज लगी थी, इसके बाद से वे लगातार दूसरी डोज की मांग कर रहे थे, क्योंकि वे 31 मई को ही दूसरी खुराक लेने के पात्र हो गए थे।
56 लाख लोगों को लग चुकी है पहली वैक्सीन
बता दें कि दिल्ली में लगभग 56.5 लाख लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई जा चुकी है जबकि लगभग 13 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
लगातार कम हो रहे हैं केस
अच्छी खबर ये है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 381 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 0.5% दर्ज किया गया। 9 मार्च के बाद से यह दिल्ली में सबसे कम पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ है। वहीं, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 34 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications