दिल्‍ली में क्‍या महिलाओं के लिए जारी रहेगी फ्री बस यात्रा की सुविधा? परिवहन मंत्री पंकज का आया बड़ा बयान

Delhi Free bus service for Woman: दिल्‍ली में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP)सरकार है। दिल्‍ली में सत्‍ता परिवर्तन के बाद राजधानी की कमान मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने संभाल ली है। दिल्‍ली में भाजपा सरकार आने के बाद सवाल उठ रहा है क्‍या दिल्‍ली की भाजपा सरकार में भी महिलाओं को मिलने वाली फ्री बस सेवा जारी रहेगी या नहीं?

बता दें दिल्‍ली में पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा योजना की शुरूआत की गई थी। इस फ्री सेवा को लेकर दिल्‍ली की नई भाजपा सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए इस योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

Delhi Free bus service for Woman

बुधवार को दिल्‍ली सीएम रेखा गुप्‍ता की कैबिनेट के परिवहन मंत्री डॉक्‍टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्‍ली में जो महिलाओं को फ्री सेवा दी जा रही है, उसे भाजपा सरकार ने जारी रखने का निर्णय लिया है।

दिल्‍ली भाजपा सरकार ने लिया ये निर्णय

दिल्‍ली के परिहन मंत्री डॉक्‍टर पंकज सिंह ने बतााया कि गुरुवार को दिल्‍ली की भाजपा सरकार के गठन के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिया गया है। उन्‍होंने बताया बिना रुकावट के लिए ये योजना जारी रहेगी और दिल्‍ली की महिलाएं दिल्‍ली परिवहन की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

परिवहन मंत्री ने किया ये वादा

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए परिहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा दिल्‍ली परिवहन में नई बसें पिछली सरकार में क्‍यों नहीं आई इसकी जांच होगी। उन्‍होंने कहा दिल्‍ली में भाजपा सरकार जल्‍द ही सड़कों, ट्रांसपोर्ट, हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍याओं का जल्‍द ही दूर की जाएगी। उन्‍होंने कहा हमारी सरकार पहले रोडमैप तैयार करेगी और दिल्‍ली की जनता की हर समस्‍याओं का समाधान करते हुए उसे देश की राजधानी की उच्‍च श्रेणी की सुविधाएं देगी।

क्‍या है दिल्‍ली में ये महिलाओं के लिए फ्री बस स्‍कीम?

बता दें2019 में केजरीवाल सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर दिल्‍ली की महिलाओं के लिए फ्री डीटीसी बस सेवा स्‍कीम शुरू की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को गुलाबी रंग का टिकट मिलता था, जिसके जरिए महिलाण्‍ं दिल्‍ली की डीटीसी बसों में निशुल्‍क यात्रा करती थी। अब सत्‍ता परिवर्तन के बाद भापजा सरकार ने इस याेजना को जारी रखने की बात कही है। हालांकि हो सकता है सीएम रेखा गुप्‍ता की सरकार इस योजना का नाम बदल दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+