Good News: महिलाओं के लिए खुशखबरी! दिल्ली में अब 'आजीवन' मुफ्त बस यात्रा, जानें कैसे उठाए फायदा?

Good News: दिल्ली सरकार महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा (Women Free Bus Service in Delhi) की सुविधा देने के लिए जल्द ही 'लाइफटाइम' स्मार्ट कार्ड (Lifetime Smart Card) जारी करने जा रही है। यह योजना सिर्फ दिल्ली की महिलाओं के लिए होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

अब तक महिलाओं को DTC बसों में मुफ्त यात्रा के लिए 'पिंक टिकट' (Pink Ticket) दिया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta)ने इसे भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि नया डिजिटल स्मार्ट कार्ड इस भ्रष्टाचार को खत्म करेगा और महिलाओं को अधिक सुविधा देगा।

Delhi Free Bus Service For Women

Lifetime Smart Card Features: स्मार्ट कार्ड की खासियतें?

  • यह 'लाइफटाइम' कार्ड होगा, जिससे महिलाएं कभी भी, कहीं भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
  • यह योजना सिर्फ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए होगी।
  • भौतिक टिकट खत्म होंगे, पूरी प्रणाली डिजिटल होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • टिकटिंग प्रक्रिया अधिक तेज और भरोसेमंद होगी।

Lifetime Smart Card Registration: जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

सरकार अगले 2-3 हफ्तों में इस योजना पर काम शुरू करेगी। योग्य महिलाओं को इस कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद उन्हें यह मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

योजना पर बढ़ा बजट

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 12,952 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है।

नए स्मार्ट कार्ड से क्या फायदा होगा?

  • महिलाओं को हर बार टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।
  • यात्रा का डेटा रिकॉर्ड में रहेगा, जिससे धोखाधड़ी रोकी जा सकेगी।
  • अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा अब और आसान होने वाली है। नई सरकार भ्रष्टाचार रोकने और डिजिटल टिकटिंग लाने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे दिल्ली की महिलाओं को आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+