Delhi forecast: भारी उमस से परेशान दिल्ली में कब होगी झमाझम बारिश? जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

Delhi UPDATES: उमस से परेशान दिल्ली में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, लोग उमस से परेशान हैं इसलिए झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बादल हैं कि बरस ही नहीं रहे हैं, बल्कि हल्की-फुल्की बरसात करके उमस को और बढ़ा देते हैं।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज से लेकर अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे फौरी तौर पर लोगों को उमस से राहत तो मिलेगी लेकिन फिर भी नमी ही हाली रहेगी।

Delhi forecast

भारतीय मौसम विभाग ने 22 से 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है और हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है और इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

यही हालात पूरे एनसीआर में रहेगा। अगले दो दिनों के लिए नोएडा और गाजियाबाद का तापमान भी यही रहने वाला है। फिलहाल बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में भी कमी आई है और हवा साफ हुई है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 127 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 106 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 12 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 105 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -112 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -104 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

तो वहीं अ्गले 24 घंटो के अंदर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसने यूपी , एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में अलर्ट जारी किया हुआ है मध्यम से तेज बारिश की उम्मीद जताई है।

मुंबई, रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी

तो वहीं कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं महाराष्ट्र में तो बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। मुंबई, बई, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

हिमाचल -उत्तराखंड में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी

तो वहीं बंगाल, सिक्किम अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, गुजरात में येलो अलर्ट और हिमाचल -उत्तराखंड में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+