Delhi Weather Forecast: दिल्ली- NCR में कैसा रहेगा मौसम? IMD वैज्ञानिक ने दिया बड़ा अपडेट

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों रूक-रूक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिसकी वजह मौसम की तपिश में कमी आई है और लोगों को राहत मिली है, हालांकि दिल्लीवासी अब उमस और नमी से जूझ रहे हैं।

फिलहाल मौसम विभाग का ताजा अपडेट अब कह रहा है कि राजधानीवासियों के अब परेशान होने के दिन गए क्योंकि मौसम अब यहां अंगड़ाई लेने वाला है और आज से लेकर अगले 48 घंटों तक यहां पर हल्की -फुल्की बारिश होती रहेगी।

Delhi Weather Forecast

यही नहीं हवाएं भी चलेंगी, जिसकी वजह से लोगों को सुकून मिलेगा, हालांकि आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में राजधानी के लिए किसी भी प्रकार का अपडेट जारी नहीं किया है लेकिन कहा है कि अगले तीन-चार दिन दिल्ली में बादल ही छाए रहेंगे और मौसम खुशुनमा बना रहेगा।

अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के बीच रहेगा

इन दिनों दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-34 और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के ही आसपास रहेगा और यही हाल नोएडा-गाजियाबाद का भी रहने वाला है। फिलहाल बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में भी कमी आई है और हवा साफ हुई है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 115 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 15 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 104 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -121 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -101 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

तो वहीं अ्गले 24 घंटो के अंदर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने रविवार को मीडिया से कहा कि 'आज से मानसून नीचे की तरफ शिफ्ट हो रहा है,इसकी वजह से कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है और इस कारण उसने यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हल्की बरसात हो सकती है लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं

उन्होंने कहा कि वहां पर 20 सेमी. से अधिक बारिश हो सकती है, दिल्ली NCR की बात करें तो यहां पर अगले दो -तीन दिन हल्की बरसात हो सकती है लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं है। तो वहीं बंगाल, सिक्किमस अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय, गुजरात में ऑरेंज अलर्ट और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी है।

कई जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना है

तो वहीं हिमाचल, जम्मू ओर उत्तराखंड में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में कई जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो बिना मौसम की जानकारी लिए घर से बाहर ना जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+