Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ से भारी तबाही, 3 नाबालिग बच्चों की डूबकर मौत

Delhi Floods: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ आ गई है। दिल्ली में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में यमुना का पानी चला गया है। इस बीच एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है।

मुकुंदपुर के पास घटना

उत्तर पश्चिम जिले के मुकुंदपुर के पास जलभराव में तीन नाबालिग बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

Delhi Floods: 3 नाबालिग बच्चों की डूबकर मौत

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीन नाबालिग बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

मुसीबत में लोग

दिल्ली में बाढ़ आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाके में रह रह लोगों को अपना घर खाली करके सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। उनलोगों का सामान सब बर्बाद हो गया।

बाढ़ पर गरमाई सियासत

वहीं, दिल्ली में आई बाढ़ पर सियासत भी गरमा गई है। आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। संजय सिंह ने बीजेपी पर साजिश करने का आऱोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि क्या BJP ने गहरी साजिश रच कर दिल्ली को डुबाया? क्या BJP दिल्ली के लोगों को बाढ़ में मार कर अपनी हार का बदला लेना चाहती है?

'दिल्ली से नफरत करती है बीजेपी'

आप ने लिखा कि एक युवा हथिनीकुंड बैराज से साफ दिख रहा है कि किस तरह साज़िश करके सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया। जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ जाती एक नहर पूरी तरह से सूखी है। दिल्ली वालों से नफ़रत में अंधी हो चुकी है बीजेपी।

यह भी पढ़ें- Weather Forecast: अगले 5 दिनों तक दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसेंगे मेघ, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+