Weather Forecast: अगले 5 दिनों तक दिल्ली समेत कई राज्यों में बरसेंगे मेघ, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। राजधानी में बाढ़ आई हुई है तो वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहरा रही हैं तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट थोड़ा परेशानी वाला है।

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि अगले 5 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तो वहीं हम 17- 18 जुलाई को बारिश में मामूली इजाफा हो सकता है।
लोकल बारिश नहीं बाढ़ का कारण
उन्होने कहा कि 'दिल्ली में बाढ़ लोकल बारिश के कारण नहीं है, बल्कि इसलिए है क्योंकि यमुना नदी को हिमाचल और अन्य राज्यों से बहुत सारा पानी मिल गया है और इस कारण इसका जलस्तर काफी ऊंचा हो गया है, जिसके कारण दिल्ली के इलाके जलमग्न हो गए हैं।' हालांकि बीते 24 घंटों के अंदर यमुना के जलस्तर में कमी आई है लेकिन अभी भी ये काफी उफान पर है।
यमुना के जलस्तर में कमी आई है
शरत कुमार, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (सीलमपुर) ने कहा कि 'यमुना का पानी थोड़ा कम हुआ है लेकिन हम अभी भी हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभी भी 4-5 जगहें ऐसी हैं जो भीषण जलभराव से प्रभावित हैं, हमने प्रभावित इलाकों से लगभग 900 लोगों और 600 जानवरों को बचाया है और राहत कार्य अभी भी जारी है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है
आपको बता दें कि दिल्ली में 16 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है तो वहीं बहुत सारे Water प्लांट में पानी भर जाने की वजह से दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई है और अगले दो-तीन दिनों तक ये परेशानी रहेगी तो वहीं बहुत सारे इलाके जलमग्न हैं जहां कमर तक पानी भरा हुआ है।
हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी , राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम , उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है औऱ लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications