Delhi Fire: 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक नवजात समेत 4 की मौत, 2 गंभीर
Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाके (Shahdara Ram Nagar) में एक बहुमंजिला इमारत के भूतल पर स्थित एक घर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। घटना में एक नवजात शिशु समेत 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।
अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम 5 बजकर 22 मिनट की है, जब हमें आग लगने की सूचना मिली। दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि पांच फायर टेंडरों को मौके पर भेजा गया। शाम 6 बजकर 55 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। इमारत के भूतल पर एक घर में रखी रबर सामग्री जैसे वाइपर और रबर काटने वाली मशीन में आग लग गई थी। आग के मुंह से 6 का किया रेस्क्यू 4 की मौत...

अतुल गर्ग के मुताबिक, पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने इमारत से छह लोगों को बाहर निकाल। सभी को पीसीआर वैन में जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, डॉक्टरों ने एक बच्ची समेत 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। सभी बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए थे।
मरने वालों में ये शामिल?
मृतकों में 28 और 40 साल की दो महिलाएं, एक नौ महीने की लड़की और 17 साल के लड़के की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 16 साल की लड़की और 70 साल की महिला का इलाज चल रहा है।
इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू
अधिकारी ने कहा कि इमारत में एक सीढ़ी के साथ चार मंजिलें हैं। इमारत के मालिक भरत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने भूतल और पहली मंजिल अपने लिए रखी थी और बाकी दो मंजिलें किराए पर दे दी थीं। मामले की आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications