दिल्ली के सुलेमान नगर में घर में लगी आग, एक की मौत
दिल्ली के सुलेमान नगर स्थित एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग लगने की वजह पता नहीं लग सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश की राजधानी में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दिल्ली फायर सर्विस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुलेमान नगर इलाके में स्थित एक घर में आग लग गई, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तीन दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी है, मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications