दिल्ली के गांधी नगर कपड़ा मार्केट में आग, एक की मौत, CM केजरीवाल ने जताया दु:ख
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। दिल्ली स्थित गांधी नगर बाजार में दशहरा के मौके पर शाम 5:36 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 28 गाड़ियां पहुंच गई। फिलहाल आग पर अब काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग से कई दुकानों का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

वहीं, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय वर्षीय शहनवाज के रूप में हुई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा, एडीओ सुमित कुमार ने बताया कि शहनवाज एक कर्मचारी था और आग लगने के बाद वह अंदर फंस गया था।
इधर, दिल्ली अग्निशमन सेवा के उपमुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ के मुताबिक आग पर अब काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग कैसे लगी इसको लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं आई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
इस हादसे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि कपड़ा मार्केट में आग की ये घटना बेहत दुर्भाग्यपूर्ण है। दमकल विभाग आग बुझाने के काम में मुस्तैदी से जुटा है। जिला प्रशासन से मैं सारी जानकारी ले रहा हूं। प्रभु श्री राम सबको कुशल मंगल रखें।
ये भी पढ़ें- 'दिल्ली में फ्री बिजली रोकना चाहती है भाजपा, मैं इसे किसी हालत में नहीं रुकने दूंगा'












Click it and Unblock the Notifications