दिल्ली में आज सुबह 2 जगह लगी भीषण आग, 6 दमकल कर्मी हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
दिल्ली में आज सुबह 2 जगह लगी भीषण आग, 6 दमकल कर्मी हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 09 अप्रैल: दिल्ली में शनिवार की सुबह दो जगह भीषण आग लगी। दिल्ली के आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। जिसमें अग्निशमन अभियान में 6 दमकल कर्मी घायल हो गए है और घायलों को बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके की पांच दुकानों में भी आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। डस्टिंग ऑपरेशन चल रहा है। यहां भी 5 लोग घायल हो गए थे।
Recommended Video
Delhi Fire Incident: दिल्ली में दो जगह आग का तांडव, 6 दमकल कर्मी बुरी तरह घायल | वनइंडिया हिंदी

दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल ने कहा, ''आजाद मार्केट की कुछ दुकानों में आज लगी आग पर दमकल की 20 गाड़ियों की मदद से काबू पा लिया गया है। आग 3 इमारतों में फैली हुई थी।''












Click it and Unblock the Notifications