पत्नी के साथ पहले पी शराब, फिर कर दिया खून, लाश के साथ बेड पर पूरी रात सोता रहा पति, सुबह आंख खुली तो...

पत्नी के साथ पहले पी शराब, फिर कर दिया खून, लाश के साथ बेड पर पूरी रात सोता रहा पति, सुबह आंख खुली तो...

नई दिल्ली, 18 जून: दिल्ली के फतेहपुर बेरी में एक हत्या की ऐसी खबर सामने आई है, जिसको जान हर कोई हैरान है। फतेहपुर बेरी इलाके में गुरुवार देर रात एक पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मिलकर शराब पी। उसके बाद दोनों में खाना परोसने को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी के मुंह को तकिए से दबाया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। लेकिन हैरान की बात ये है कि पति उसके बाद पूरी रात अपनी पत्नी की लाश के साथ सोता रहा क्योंकि वो इस बात से बेखबर था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

नशे में खाना निकालने को लेकर हुआ जमकर झगड़ा

नशे में खाना निकालने को लेकर हुआ जमकर झगड़ा

हिन्दुस्तान में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 39 वर्षीय सोनाली अपने पति 47 वर्षीय विनोद कुमार दुबे के साथ सुल्तानपुर गांव में रहती थी। घटना वाली रात गुरुवार 16 जून को पति-पत्नी ने मिलकर खूब शराब पी। इसके बाद पत्नी सोनाली ने अपना खाना निकाल कर खा लिया। खाना खाने के बाद सोनाली ने पति विनोद को खाना लेकर खाने को कहा। लेकिन विनोद सोनाली से खाना परोस कर देने की बात कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई।

सुबह पति की खुली आंख तो उड़ गए होश

सुबह पति की खुली आंख तो उड़ गए होश

विनोद ने शराब के नशे और गुस्से में पत्नी सोनाली की घला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इस झगड़े में विनोद ने ताकिए से सोनाली का गला दबाया था। चौंकाने वाली बात ये है कि पत्नी की हत्या के बाद पति उसकी लाश के साथ पूरी रात बिस्तर पर सोता रहा। जब सुबह उसकी आंख खुली तो वह पत्नी को उठा रहा था। उसने सोनाली को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन सोनाली उठी नहीं। जब उसने सोनाली को हिला कर देखा तो उसे पता चला कि उसकी मौत हो गई है।

दोस्त को फोन कर कहा- मेरी पत्नी की मौत हो गई

दोस्त को फोन कर कहा- मेरी पत्नी की मौत हो गई

विनोद ने अपने दोस्त को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। दोस्त ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी महरौली विनोद नारंग के हवाले से हिन्दुस्तान ने लिखा है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विनोद (पति) को गिरफ्तार किया है। वहीं सोनाली का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया था।

2008 में हुई थी दोनों की शादी, नहीं था कोई बच्चा

2008 में हुई थी दोनों की शादी, नहीं था कोई बच्चा

जानकारी के मुताबिक विनोद और सोनाली की 2008 में शादी हुई थी, लेकिन दोनों का एक भी बच्चा नहीं था। दोनों दिल्ली के सुल्तानपुर गांव में साथ रहते थे। कोरोना लॉकडाउन में विनोद की नौकरी चली गई थी और वह बेरोजगार था। विनोद घर पर ही रहता था, जिसकी वजह से उसे शराब की लत लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+