17 सालों में सबसे ज्यादा खराब हुई दिल्ली की हवा
दिल्ली की हवा बहुत ही खराब हो चुकी है। मौजूदा मौसम बच्चों और बीमार लोगों के लिए बड़ी समस्या का कारक बन सकता है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी इस वक्त बीते 17 सालों का सबसे बुरा स्मॉग यानी धुंध का सामना कर रही है। यह बात पर्यावरण संस्था ने कही है।
संस्था ने दिल्ली सरकार से यह भी कहा है कि उसकी ओर से स्वास्थ्य चेतावनी जारी की जाए और बच्चों को घर में ही रहने दिया जाए। कहा गया कि बढ़ते वायु प्रदूषण से राज्य में हेल्थ इमरजेंसी है।
धुंध के कारण विजबिलिटी अब भी खराब स्थिति में है और कुहरे के कारण शहर बंद की कगार परह है।

जारी किया जाए परामर्श
सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वाइरन्मन्ट ने (CSE) दिल्ली सरकार से कहा है कि ठंड में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक योजनाए लाए साथ ही रोजाना स्वास्थ्य परामर्श जारी करे।
CSE की अनुमिता रॉयचौधरी ने कहा कि वो लोग सांस और दिल के रोग से पीड़ित हैं उनके लिए बचाव की आपात व्यस्था की जाए। साथ ही सरकार सभी को यह जानकारी और सलाह दे कि वे घर में ही रहें और बाहर कम जाएं।
बताया गया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 17 साल की सबसे खराब विजबिलटी दर्ज की गई।
यह विजबिलटी 300-400 मीटर थी। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दीपावली के मुकाबले 2 नवंबर को PM2.5 , 62.7 प्रतिशत बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications