Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Poll 2025: इस Exit Poll ने सच कर दी केजरीवाल की 'भविष्यवाणी', इतनी सीटों के साथ सत्ता में लौट रही AAP?

Delhi Exit Poll: दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला 8 फरवरी होगा। लेकिन इससे पहले 5 फरवरी को वोटिंग के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के जरिए अपने-अपने अनुमान जाहिर कर दिए हैं। हालांकि एक-दो एग्जिट पोल्स को छोड़ दें तो दिल्ली में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है, लेकिन इसी लिस्ट में एक ऐसा भी एग्जिट पोल है, जिसने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी को सच साबित होने का अनुमान जताया है।

दरअसल, दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जनसभा के अलावा ट्वीट करते हुए दावा किया था कि दिल्ली में आप एक बार फिर सरकार बना रही है। इसी के साथ उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि उनकी पार्टी 50 से 55 सीटें जीत रही हैं।

Delhi Exit Poll

WEE Preside Exit Poll: फिर आ रही केजरीवाल सरकार!

वी-प्रीसाइड (WEE Preside) एग्जिट पोल के अनुसार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली 'आप' 46 से 52 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी को 18 से 23 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने की उम्मीद है।

  • बीजेपी: 18-23
  • आप: 46-52
  • कांग्रेस: 0-1
  • अन्य: 0

जानिए केजरीवाल ने क्या की थी भविष्यवाणी?

3 फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि, "मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर महिलाएं जोर लगा दें - सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं - तो 60 से ज़्यादा भी आ सकती हैं।"

ये भी पढ़ें: Delhi Exit Poll: एग्जिट पोल में हार रही AAP के लिए खुशखबरी, DU सर्वे ने इतनी सीटों से बनाई आप की सरकार

हालांकि केजरीवाल के दावे के मुताबिक तो एग्जिट पोल उतनी सीट नहीं दे रहा है, लेकिन यह अनुमान सही साबित होता है तो आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने में सफल रहेगी।

सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत

मालूम हो कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है। यदि वी-प्रीसाइड का आकलन सटीक बैठता है तो भी 'आप' सरकार बनाने में सक्षम होगी। अब सभी की नजरें 8 फरवरी को आने वाले आधिकारिक चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में होगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Exit Poll: दिल्‍ली में केजरीवाल समेत AAP के ये दिग्‍गज हार रहे, जीत सकने वालीं महिला कौन?

Exit Poll: पढ़िए किस एग्जिट पोल क्या रहे नतीजे?

एग्जिट पोल BJP AAP Congress
1
पीपुल्स पल्स 51-60 10-19 0
2
चाणक्य स्ट्रैटेजीज 39-44 25-28 2-3
3
टाइम्स नाउ-जेवीसी 39-45 22-31 0-2
4
पी-मार्क 39-49 21-31 0-1
5
पीपुल्स इनसाइट 40-44 25-29 0-1
6
पोल डायरी 42-50 18-25 0-2
7
माइंड ब्रिंक 21-25 44-49 0-1
8
सुदर्शन टीवी 34-37 33-36 0-2
9
एसएएस एग्जिट पोल 38-41 27-30 1-3
10
वी-प्रीसाइड 18-23 46-52 0-1
11
डीवी रिसर्च 36-44 26-34 0-0

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+