Delhi Election 2025: एग्जिट पोल में हार रही AAP के लिए खुशखबरी, DU सर्वे ने इतनी सीटों से बनाई आप की सरकार
Delhi Election 2025 DU Survey: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान के बाद आए अधिकांश एग्जिट पोल नतीजों में भले ही भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा हो, मगर एक सर्वे ऐसा भी जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में सरकार तो आम आदमी पार्टी की ही बनेगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडीज (CGS) ने अपना 15वां चुनाव सर्वे जारी किया है, जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की निर्णायक जीत की भविष्यवाणी की गई है। सर्वे में दावा किया गया है कि दिल्ली में AAP को पूर्ण बहुमत मिलेगा, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 29 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी को कोई सीट मिलने की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें- Delhi Exit Poll 2025 से पहले आया चौंकाने वाला Survey, दिल्ली CM पद पर पहली पसंद कौन?

सीजीएस के निदेशक प्रो. सुनील के. चौधरी के अनुसार, डीयू का यह सर्वे पश्चिम की 'लोकतांत्रिक अस्थिरता' की तुलना में भारत के 'लोकतांत्रिक उत्थान' को दर्शाता है। इसमें 11 जनवरी से 3 फरवरी 2025 के बीच दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के 63,534 मतदाताओं को शामिल किया गया। सर्वे में विभिन्न संस्थानों के लगभग 2,316 छात्रों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।
Delhi Chunav Parinam 2025: दिल्ली चुनाव सर्वे रिजल्ट में महिला मतदाता किंगमेकर
प्रो. चौधरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में महिला मतदाताओं के संभावित प्रभाव पर प्रकाश डाला है। उनका मानना है कि 8 फरवरी को आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में आम आदमी पार्टी के लिए महिला मतदाता किंगमेकर की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी को लगभग 10 से 12 सीटों पर जीत या हार का अंतर कम रहने की उम्मीद है, जिससे नतीजों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के संभावित रूप से कांटे की टक्कर वाली सीटों में बाबरपुर, आदर्श नगर, चांदनी चौक, शालीमार बाग, विश्वास नगर, कालकाजी, नई दिल्ली, संगम विहार, बवाना, वजीरपुर, नजफगढ़ और लक्ष्मी नगर शामिल हैं। इन सीटों पर कड़ी टक्कर होने की संभावना है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में Aam Aadmi Party अनुमानित वोट शेयर और विजयी सीटें
डीयू के सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2205 में आप को 44.90% वोट शेयर के साथ लगभग 41 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 41% वोट शेयर के साथ लगभग 29 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को 8.30% वोट शेयर के साथ कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है। निर्दलीय और अन्य को भी लगभग 5.80% वोट शेयर के साथ कोई सीट मिलने की संभावना नहीं है।
दिल्ली चुनाव 2205 एग्जिट पोल क्या बोल रहे?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के विभिन्न एग्जिट पोल्स के औसत (पोल ऑफ पोल्स) के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 70 सदस्यीय विधानसभा में 39 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के लिए आवश्यक 36 सीटों से अधिक है। आम आदमी पार्टी (आप) को 30 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
विभिन्न एग्जिट पोल्स के अनुमान इस प्रकार हैं:
- मैटराइज: भाजपा: 35-40 सीटें, आप: 32-37 सीटें
- चाणक्य स्ट्रैटेजीस: भाजपा: 39-44 सीटें, आप: 25-28 सीटें, कांग्रेस: 2-3 सीटें
- डीवी रिसर्च: भाजपा: 36-44 सीटें, आप: 26-34 सीटें
- जेवीसी: भाजपा: 39-45 सीटें, आप: 22-31 सीटें
- पी मार्क्यू: भाजपा: 39-49 सीटें, आप: 21-31 सीटें
- पोल डायरी सर्वे एजेंसी: भाजपा: 42-50 सीटें, आप: 18-25 सीटें
- पीपुल्स पल्स सर्वे: भाजपा: 51-60 सीटें, आप: 10-19 सीटें
इन अनुमानों के अनुसार, भाजपा को 26 वर्षों के बाद दिल्ली में सरकार बनाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, एग्जिट पोल्स के नतीजे हमेशा सटीक नहीं होते हैं, और वास्तविक परिणाम 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।












Click it and Unblock the Notifications