CM अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार के कथित शराब नीति घोटाले को लेकर अब आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का समन आया है। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अप्रैल के महीने में पूछताछ के लिए CBI ने बुलाया था्। जहां दिल्ली स्थित सीबीआई के दफ्तर में केजरीवाल से कई घंटों की पूछताछ चली।

 Arvind Kejriwal

वहीं अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से दिल्ली में चल रही शराब नीति के जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को तलब किया है।

ईडी से पहले सीबीआई भी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर चुकी है।शराब नीति के मामले में केजरीवाल को इस साल 16 अप्रैल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तलब किया था। जहां उनके कई दौर की पूछताछ कई घंटों तक चली। हालांकि, पिछले साल 17 अगस्त को सीबीआई द्वारा दर्ज की गई पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में केजरीवाल को आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया था।

वहीं इस मामले में फरवरी 2023 को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

ईडी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की साजिश करार दिया।

अपने बयान में सौरभ भारद्वाज ने कहा "खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की ईडी ने दिल्ली के सीएम को समन भेजा है, इससे यह साफ हो जाता है कि केंद्र का एक ही मकसद है कि किसी तरह से आप को खत्म किया जाए।"

उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि वे सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने और AAP को खत्म करने के लिए झूठा मामला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+